बुधवार, 17 नवंबर 2021

74वां तीन दिवसीय वार्षिक निरंकारी संत समागम

 74वां तीन दिवसीय वार्षिक निरंकारी संत समागम 

समागम वर्चुवल रूप में आयोजित किया जायेगा



संवाददाता

देहरादून। विश्वास, भक्ति और आनन्द का प्रतीक 74वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम का आगामी 27 नवम्बर से आगाज होगा जो तीन दिनों तक चलेगा। यह समागम पूरी तरह से वर्चुवल रूप में आयोजित किया जायेगा।

सद्गुरू सुदीक्षा महाराज

जानकारी देते हुए सन्त निरंकारी मण्डल मसूरी जोन के जोनल इन्चार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि वार्षिक निरंकारी सन्त समागम की जोरदार शुरू कर दी गई है। जिसका विषय विश्वास, भक्ति और आनन्द निर्धारित किया गया है। स्थानीय संयोजक नरेश विरमानी ने बताया कि इसे जीवन्त स्वरूप देने के लिये सन्त निरंकारी मिशन द्वारा दिन-रात अथक प्रयास किये जा रहे हैं। ताकि जब इसका प्रसारण किया जाये तब इसकी अनुभूति प्रत्यक्ष समागम जैसी ही हो और सभी भक्त इसका आनन्द ले सकें।

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय वार्षिक वर्चुवल निरंकारी सन्त समागम सद्गुरू सुदीक्षा महाराज की गरीमामयी उपस्थिति में होगा। गौर हो कि मिशन का प्रथम निरंकारी सन्त समागम वर्ष 1948 में बाबा अवतार सिंह की दिव्य उपस्थिति में हुआ था जो आज भी अनवरत जारी है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...