सोमवार, 29 नवंबर 2021

भारतीय नौसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड का आयोजन

 भारतीय नौसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड का आयोजन

एजेंसी 



चैन्नई। भारतीय नौसेना अकादमी आईएनए एझिमाला में आयोजित एक शानदार पासिंग आउट परेड में 231 प्रशिक्षुओं में 101 आईएनएसी के मिडशिपमैन, 31 नेवल ओरिएंटेशन कोर्स (एक्सटेंडेड) के कैडेट तथा 33 नेवल ओरिएंटेशन कोर्स (रेग्युलर और कोस्ट गार्ड) के कैडेट अपने शुरुआती प्रशिक्षण की समाप्ति पर पास आउट हुए।

मालदीव की रक्षा मंत्री सुश्री मारिया अहमद दीदी ने परेड की समीक्षा की, जिन्होंने सेरेमोनियल रिव्यू के पूरा होने पर मेधावी मिडशिपमैन और कैडेट्स को पदक प्रदान किए। दक्षिणी नौसेना कमान के फ्रलैग आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावल संचालन अधिकारी थे।

भारतीय नौसेना अकादमी बी0टेक कोर्स के लिए राष्ट्रपति स्वर्ण पदक मिडशिपमैन रंजन कुमार सिंह को प्रदान किया गया। सपफल प्रशिक्षु अपनी चमचमाती तलवारों और राइफलों के साथ सैल्यूट की मुद्रा में परंपरागत औल्ड लैंग साइन की धुन दुनिया भर में सशस्त्र बलों द्वारा बजाई जाने वाली मार्मिक विदाई धुन जब सहयोगियों और साथियों को विदा किया जाता है, भारतीय नौसेना अकादमी में उनके अंतिम पग या अंतिम चरण हेतु विदा किया जाता है, के साथ अकादमी के क्वार्टरडेक इन स्लो मार्च के सामने से मार्च करते हुए गुजरे।



मालदीव की रक्षा मंत्री सुश्री मारिया अहमद दीदी ने परेड में प्रशिक्षुओं को उनके त्रुटिहीन टर्न आउट, स्मार्ट ड्रिल और परेड पर लय के लिए बधाई दी। समीक्षा अधिकारी ने कर्तव्य, सम्मान और साहस के मूलभूत मूल्यों पर जोर दिया। समीक्षा अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं की रैंक स्ट्रिप्स को लगाया और उनको इस कठोर प्रशिक्षण के सफल समापन के लिए बधाई दी। यह अधिकारी विशेष क्षेत्रों में अपने प्रशिक्षण को और बेहतर करने के लिए नौसेना के विभिन्न जहाजों और प्रतिष्ठानों में जाएंगे। कोविड-19 के दौरान कैडेट्स को प्रशिक्षित करने के चुनौतीपूर्ण उद्देश्यों को पूरा करने और आईएनए में आटम टर्म 2021 के सफल समापन में अकादमी द्वारा स्थापित कड़े एहतियाती उपायों की महत्वपूर्ण भूमिका थी।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant-page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...