गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

नेटाफिम इंडिया ने फ्रलेक्सी स्प्रिंकलर किट बाजार में उतारा

 नेटाफिम इंडिया ने फ्रलेक्सी स्प्रिंकलर किट बाजार में उतारा

कंपनी ने वर्ष 2022 तक इस उपकरण के जरिए 15,000 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई के दायरे में शामिल करने तथा पूरे भारत में 15,000 किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा 



संवाददाता

देहरादून। सिंचाई के लिए स्मार्ट साल्यूशन उपलब्ध कराने वाली देश की अग्रणी कंपनी नेटाफिम इंडिया ने छिड़काव के जरिए फसलों की सिंचाई से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहद कारगर फ्रलेक्सी स्प्रिंकलर किट को बाजार में उतारा है। फ्रलेक्सी स्प्रिंकलर किट के लान्च के साथ कंपनी ने वर्ष 2022 तक इस उपकरण के जरिए 15,000 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई के दायरे में शामिल करने तथा पूरे भारत में 15,000 किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

नेटापिफम के डीलर नेटवर्क के माध्यम से यह किट पूरे भारत में उपलब्ध है। फ्रलेक्सी स्प्रिंकलर किट में फ्रलेक्सनेट पाइप और डी-नेट स्प्रिंकलर यूनिट मौजूद हैं, जिसे किसान अपनी जमीन की पानी सोखने की क्षमता के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। 

फ्रलेक्सी स्प्रिंकलर किट भारत में इस प्रकार का पहला उपकरण है, जिसमें बेहद मजबूत डी-नेटन्न् 3डी डिफ्रयूजन आर्म लगाया गया है, जो फसलों की पैदावार को अधिकतम करने के लिए पूरे खेत में पानी के एक समान वितरण को सुनिश्चित करता है। यह उपकरण यूवी किरणों के साथ-साथ हर तरह की जलवायु का सामना करने में सक्षम है। कई नलिकाओं वाला यह पोर्टेबल और सुविधाजनक पाइपिंग सिस्टम, सिंचाई के लिए बेहद स्मार्ट और टिकाऊ समाधान उपलब्ध कराता है। यह काफी हल्के और मजबूत होने के कारण किसानों के लिए इसे इंस्टाल करना और इस्तेमाल में लाना बेहद आसान हो जाता है। इसे खेतों में आसानी से बिछाया जा सकता है और उपयोग के बाद सुरक्षित तरीके से निकाला जा सकता है।

इसमें स्प्रिंकलर नोजल को अलग-अलग दूरी पर लगाया गया है, जिनका इस्तेमाल पानी के दबाव और फसल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया जा सकता है। इसके अलावा इस किट को अपने घर सहित किसी भी स्थान पर उपयोग में लाया जा सकता है तथा इस्तेमाल के बाद इसके सभी कल-पुर्जों को खोलकर कहीं भी रखा जा सकता है। इसी वजह से, यह किसानों के लिए लंबे समय तक चलने वाला और परिश्रम बचाने वाला उत्पाद है। 

लान्च के अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर नेटाफिम इंडिया रणधीर चौहान ने कहा कि भारत में आज भी बड़े पैमाने पर पुराने एवं पारंपरिक तरीकों से खेती की जाती है। नेटाफिम में हम किसानों को अत्याधुनिक समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम करने और पूरी दुनिया में पानी की कमी की समस्या से निपटने के अपने वादे पर कायम हैं। भारतीय किसानों के लिए पोर्टेबल ड्रिप किट को सफलतापूर्वक पेश करने के बाद फ्रलेक्सी स्प्रिंकलर किट को लान्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है। 

इस सिस्टम को स्मार्ट और कुशलता से डिजाइन किया गया है, जिससे कम पानी में ज्यादा जगह की सिंचाई की जा सकती है। अत्याधुनिक तकनीक वाला यह नया उपकरण उन सभी किसानों के लिए बेहद मददगार है, जो बेहद आसान तरीके से खेतों में समान रूप से पानी का वितरण करना चाहते हैं।




आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...