रविवार, 6 फ़रवरी 2022

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन



भारत रत्न लता के सम्मान में केन्द्र सरकार द्वारा दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा 

एजेंसी

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। सुश्री लता मंगेशकर 92 साल की थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारत रत्न लता मंगेशकर के सम्मान में केन्द्र सरकार ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उनके सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुका रहेगा। 2001 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने संवेदना व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में कहा कि दुनिया भर के लाखों लोगों की तरह लता-जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है। भारत रत्न लता जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी श्रद्वांजलि में कहा कि उन्हें लता दीदी से हमेशा अपार स्नेह मिला है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि लता दीदी के गीतों में भावनाओं की विविधता थी। अन्य मंत्रियों और कलाकारों ने महान गायिका सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर दुःख और संवेदना व्यक्त की हैं। सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर फिल्म जगत के कलाकारों ने शोक व्यक्त किया। 

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मराठी और कोंकणी संगीतकार पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था। उनका मूल नाम हेमा था। यह अनुभवी गायिका आशा भोसले सहित पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक शास्त्रीय गायक और थिएटर अभिनेता थे।

लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में एक मराठी फिल्म ‘किती हसाल’ के लिए अपना पहला पार्श्व गीत रिकार्ड किया और वर्ष 1942 में एक मराठी फिल्म ‘पहिली मंगलागौर’ में अभिनय भी किया। वर्ष 1946 में उन्होंने वसंत जोगलेकर द्वारा निर्देशित ‘आप की सेवा में’ के लिए अपना पहला हिंदी पिफल्म पार्श्व गीत रिकार्ड किया।

वर्ष 1972 में लता मंगेशकर ने फिल्म ‘परिचय’ के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। इसमें प्रतिष्ठित भारत रत्न, आफिसर आफ प्रफेंच लीजन आफ आनर का खिताब, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार शामिल हैं। 

वर्ष 1984 में मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने लता मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना की। महाराष्ट्र सरकार ने भी गायन प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए 1992 में लता मंगेशकर पुरस्कार की घोषणा की थी।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...