शनिवार, 26 मार्च 2022

वायरल बॉय प्रदीप मेहरा की माँ के इलाज के लिए मदद


वायरल बॉय प्रदीप मेहरा की माँ के इलाज के लिए मदद



अमित जानी ने दिया 1 लाख का चेक

संवाददाता
नोयडा। सेक्टर 16 से बरोला तक 10 किलोमीटर दौड़कर जॉब से घर वापस जाने वाले वायरल हुए अल्मोड़ा के प्रदीप मेहरा की मां की बीमारी की जानकारी होते ही प्रसपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने मदद का हाथ बढ़ाया है। युवक की वीडियो बनाने वाले फिल्म प्रोड्यूसर विनोद कापड़ी से बात करके अमित जानी नोयडा पहुंचे और प्रदीप मेहरा को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता की। इस मौके पर अमित जानी ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को हम कभी अलग नही मानते। पूर्वोत्तर राज्य हो या हिमालय श्रंखला, पहाड़ के युवाओ को देश के विभिन्न मैदानी  राज्यों मे आकर काफी संघर्ष करना पड़ता है। भारतीय सेना मे जाने की ललक ने जिस तरह प्रदीप को दौड़ने की प्रेरणा दी ये वाकाई में अद्भुत है। प्रदीप की मदद से हम यह संदेश देना चाहते है कि पर्वतीय क्षेत्र के युवक उत्तर प्रदेश मे यदि किसी संकट मे है तो अमित जानी फाउंडेशन हर संभव मदद के लिए तैयार है। अमित जानी ने विनोद कापड़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर यदि किसी प्रदीप मेहरा को संघर्ष का भार सौंपे तो उसके लिए एक विनोद कापड़ी जरूर भेज दे।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...