सोमवार, 14 मार्च 2022

विभिन्न सामाजिक कार्य में काम कर रही महिलाओं का सम्मान

 विभिन्न सामाजिक कार्य में काम कर रही महिलाओं का सम्मान 



महिला सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम 
संवाददाता
देहरादून। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला-दिवस के उपलक्ष में महिला सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम सनराइज एक्डेमी में अयोजित किया गया। इसमें जगदीश बाबला ने भारत विकास परिषद् के बारे मे विस्तृत परिचय दिया।
मुख्य अतिथि प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं चित्रकार ज्ञानेंद्र कुमार  ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती सविता कपूर विधायक कैंट ने सामाजिक कार्य में अपना योगदान दें रही महिलाओं को सम्मानित करने के लिए समर्पण शाखा की प्रशंसा की।


समर्पण शाखा सचिव कमल कुमार लाल ने बताया कि सम्मान समारोह में विभिन्न सामाजिक कार्य में काम कर रही महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों के लिए पूजा पोखरियाल, विदुषी निशंक तथा खेलों में अच्छा प्रदर्शन के लिए नीरजा गोयल को महिला शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया।
इस अवसर पर  राजीव सक्सेना, अध्यक्ष, मोहित बंसल, कोषाध्यक्ष रूचि अग्रवाल,  महिला संयोजिका, निरुपमा सूद, राजेश ध्यानी, निशा अग्रवाल आदि मौजूद थे।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...