शनिवार, 19 मार्च 2022

नींबू-मिर्च लटकाने का वैज्ञानिक आधार भी

 बुरी नजर से बचाने के अलावा नींबू-मिर्च लटकाने का वैज्ञानिक आधार भी 



प0नि0डेस्क

देहरादून।  कई लोग अपने घरों और दुकानों के दरवाजे के बाहर नींबू मिर्च लटकाते हैं। ये प्रथा कई साल से चली आ रही है। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से बुरी नजर से बचा जा सकता है लेकिन इसके पीछे एक बड़ी वैज्ञानिक वजह भी है।

अक्सर देखा होगा कि कई लोग अपनी दुकानों, वाहनों और घरों के गेट के बाहर नींबू और मिर्च लटकाकर रखते हैं। कुछ लोग इसे अंधविश्वास भी मानते हैं तो कुछ लोग इन्हें प्रथाओं को परेशानियों से बचने के लिए अपनाते है। कुछ लोग दुकान के दरवाजे पर तो कुछ लोग अपने बन रहे नए घर के दरवाजे पर बुरी शक्तियों से बचने के लिए लगाते है।

माना जाता है कि ऐसा करने से बुरी नजर से बचा जा सकता है। जानकार बताते हैं कि नींबू का खट्टापन और मिर्च का तीखापन बुरी नजर के प्रभाव को कम करता है। लेकिन क्या आपको इसकी वैज्ञानिक वजह पता है? नींबू-मिर्च को दरवाजे पर लटकाने के पीछे साइंस भी है। दरअसल जब हम मिर्च-नींबू जैसी चीजें देखते है तो मन में इसका स्वाद महसूस करने लगते हैं, जिसके कारण ज्यादा देर तक उसको देख नहीं पाते हैं और वहां से फौरन अपना ध्यान हटा देते हैं

इसके अलावा हेल्थ के नजरिए से देखा जाए तो दोनों ही नींबू और मिर्ची सेहत के लिए लाभदायक है और इसे वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो नींबू अत्यधिक खट्टा और मिर्च अत्यधिक तीखा होता है और जब यह प्रवेश द्वार में होता है तो इनकी तीव्र गंध से मच्छर-मक्खी, कीट-पतंगे प्रवेश नहीं करते हैं। यह वातावरण को भी शुद्व करते हैं और यह हमारी सेहत की रक्षा भी करता है।

नींबू-मिर्च में कीटनाशक गुण होते हैं जिसके लटकाने से वहां का वातावरण शुद्व रहता है। जहां नींबू का पेड़ होता है, उसके आसपास के स्थान बिल्कुल शुद्व रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी जिस घर में नींबू का पेड़ होता है, वो घर बिल्कुल शुद्व माना जाता है। नींबू के अंदर नेगेटिव एनर्जी नष्ट कर पाजिटिव एनर्जी जनरेट करने की क्षमता होती है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...