मंगलवार, 19 अप्रैल 2022

आर माधवन के बेटे ने दानिश ओपन 2022 में जीता स्वर्ण पदक

 आर माधवन के बेटे ने दानिश ओपन 2022 में जीता स्वर्ण पदक



एजेंसी

मुंबई। एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने दानिश ओपन 2022 में स्वीमिंग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है। वेदांत ने 800 मीटर तैराकी स्पर्धा में 8ः17.28 का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता है। एक्टर ने इस गौरवान्वित कर देने वाले समय का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वेदांत के नाम की घोषणा सम्मान समारोह के दौरान की जा रही है। क्लिप को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, स्वर्ण...आप सभी के आशीर्वाद और भगवान की सबसे बड़ी जीत की राह जारी है। आज वेदांत माधवन ने 800 मीटर में स्वर्ण जीता है। अभिभूत और विनम्र।

इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने वेदांत के कोच, स्विमिंग पफेडरेशन और पूरी टीम का भी शुक्रिया अदा किया है। आर माधवन द्वारा पोस्ट साझा किए जाने के तुरंत बाद, फिल्म इंडस्ट्री से उनके प्रेफंड्स और फैंस ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। शिल्पा शिरोडकर ने लिखा, बिल्कुल अद्भुत मैडी हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। बधाई हो मेरे प्यारे वेदांत माधवन आपको ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं मेरे प्यारे...।  

इससे पहले आर माधवन के बेटे ने उसी तैराकी स्पर्धा में रजत पदक जीता था, लेकिन एक अलग कैटेगरी में। उन्होंने 1500 मीटर प्रफीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में 15ः57ः86 समय लेकर सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने इस पल को भी साझा करते हुए लिखा, वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में दानिश ओपन में भारत के लिए रजत जीता। 

बता दें कि आर माधवन के बेटे वेदांत ने कई अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। कांस्य से लेकर स्वर्ण तक, उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में कई पुरस्कार जीते हैं। आर माधवन की बात करें तो वो अगली बार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित फिल्म राकेट्रीः द नांबी इफेक्ट में दिखाई देंगे। इस फिल्म के साथ माधवन अपने निर्देशन की शुरुआत करेंगे क्योंकि उन्होंने फिल्म लिखी है। ये फिल्म 1 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...