शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

निशुःल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

 निशुःल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन



संवाददाता

देहरादून। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ले0कर्नल सीबीएस बिष्ट ;अप्रद्ध ने अवगत कराया है कि गढ़वाल मण्डल के भूतवूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना, नौ सेना, वायु सेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु 23 मई से 56 दिनों का निशुःल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। 

उन्होंने अवगत कराया कि जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 19 और 20 मई को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर पुरानी बुचड़ी नजदीक सब एरिया स्टेशन कैन्टीन में किया जाएगा। शेष जनपदों का चयन संबंधित सैनिक कल्याण में किया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए आयु 17 1/2से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास ;45 प्रतिशत अंकों हैद्ध। भारतीय मूल के गोरखा हेतु केवल 10 वीं पास है। वजन 46 किग्रा तथा सीना 77-82 सेटींमीटर होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाण पत्रा, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस ऑपिफस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी बॉडं साथ में लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय एवं मो0नं0 9410321614, 8192814463 पर संपर्क कर सकते हैं।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...