रविवार, 1 मई 2022

डीडी किसान ने जीता ईएनबीए गोल्ड अवार्ड

 डीडी किसान ने जीता ईएनबीए गोल्ड अवार्ड



एजेंसी

नई दिल्ली। डीडी किसान ने अपने कार्यक्रमों की उच्च गुणवत्ता का एक बार फिर से परिचय देते हुए प्रतिष्ठित ईएनबीए अवार्ड जीता है। डीडी किसान के कार्यक्रम अपना पशु चिकित्सक को ईएनबीए स्पेशल अवार्ड बेस्ट कैंपेन फार सोशल काज (हिंदी) के लिए गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

पिछले 14 वर्षों से ईएनबीए अवार्ड्स का आयोजन हो रहा है जिसमें मीडिया में एक मुकाम हासिल कर चुके और देशहित में काम करने वाले मीडिया कर्मियों को पुरस्कृत किया जाता है। इसी कड़ी में दिल्ली में ईएनबीए अवार्ड्स 2021 समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डीडी किसान के महत्वपूर्ण कार्यक्रम अपना पशु चिकित्सक को सम्मानित किया गया।

डीडी किसान पर हर रविवार शाम 6ः30 बजे प्रसारित होने वाला अपना पशु चिकित्सक कार्यक्रम पशुपालन में पशुपालकों की समस्याओं का एक समाधान है। जिसमें हर सप्ताह एक अलग रोग पर जानकारी दी जाती है। कार्यक्रम में दर्शक पफोन के जरिए जुड़ते हैं और उनकी समस्या का हल बताते हैं स्टूडियो में मौजूद विशेषज्ञ। इस कार्यक्रम के सभी एपिसोड को यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।    

डीडी किसान एक मात्र चैनल है, जो केवल किसानों और उनसे जुड़े मामलों के लिए शुरू किया गया। अपने आप में एक खास पहचान रखने वाले इस चैनल पर आप आधुनिक खेती के तरीकों, मौसम की चाल, सरकार की किसानों को लेकर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी के अलावा मंडी में फसलों के भाव तक की जानकारी हासिल कर सकते हैं। डीडी किसान केवल फसलों की जानकारी तक ही सीमित नहीं है बल्कि ये पशुधन के रख-रखाव और उनकी देखभाल की भी जानकारी विशेषज्ञों के जरिए दर्शकों तक पहुंचाता है। डीडी किसान अपने दर्शकों की सेहत का ख्याल रखने के लिए भी लाभदायक कार्यक्रमों को दर्शकों तक पहुंचाता है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...