सोमवार, 12 अगस्त 2019

आईएनटी ग्रुप ने पौधा लगाकर मनाया वृक्षमित्र का जन्मदिन

आईएनटी ग्रुप ने पौधा लगाकर मनाया वृक्षमित्र का जन्मदिन

प०नि०संवाददाता

देहरादून। पर्यावरण को बचाने के लिए जिस शख्स ने अपना परिधान ही त्याग दिया हैं इससे बड़ा समाज के लिए क्या त्याग हो सकता हैं। वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी प्रकृति के रंग में रंग हरित पुरूष बन गए है। 

भगवान शिव के पवित्र श्रावण का अंतिम सोमवार और ईद के मौके पर डॉ सोनी के जन्मदिन का संयोग बना है।

     दी सोसायटी ऑफ इंटलीजेंस टेक्नोलॉजी उत्तराखंड ने अपने प्रदेश अध्यक्ष वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी के जन्मदिन को पौधारोपण कर मनाया। भगवान शिव के मंदिर धर्मपुर में देववृक्ष रुद्राक्ष के पौधा रोपित किया।

       पर्यावरणविद वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने आईएनटी ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मनुष्य अपने पूरे जीवन काल में दो पौधे भी लगता हैं तो हमें ग्लोबल वार्मिंग व वातावरण के बदलते असुंतलन कारकों से नही गुजरना होगा। हमें परमात्मा ने जीवन दिया है हमारा प्रयास हो इस धरा में हर प्राणी का संरक्षण हो। 

पौधारोपण में प0अर्जुन नौटियाल, मोहन शर्मा,आकाश शर्मा, सचिन, विपिन शर्मा, सुमित पोखरियाल, श्रेष्ठ,श्रेष्ठिता, प्रधुम्न, मनोज जखमोला आदि मौजूद रहे।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...