सावन में घेवर न खाया तो क्या खाया? जान लो घेवर खाने का मौसम आया
घेवर सावन में चाव से खाया जाता है
घेवर का इतिहास और इसका त्यौहारों में महत्व
देहरादून। घेवर जानी मानी मिठाईयों में से एक है। कुछ प्रमुख त्योहारों में घेवर बहुत अहम भूमिका निभाता है। वैसे घेवर खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, इतना ही इसका इतिहास भी काफी रोचक है। सावन के दौरान कई जगह छप्पन भोग का आयोजन किया जाता है। घेवर छप्पन भोग के अन्तर्गत प्रसिद्व व्यंजन है।
सावन के दौरान कई तरह के तीज त्योहार पड़ते है। इस दौरान घेवर को खूब पसंद किया जाता है। लोगों का मानना है कि घेवर के बिना रक्षाबंधन और तीज का त्योहार अधूरा माना जाता है। रक्षाबंधन पर बहन घेवर लेकर भाई के घर जाती है। बिना घेवर के भाई-बहन का ये त्योहार पूरा नहीं होता।
बता दें कि घेवर पारंपरिक मिठाई है। ये मिठाई बरसात के दिनों में बनाई जाती है और इसे लोग खूब पसंद करते हैं। घेवर को मूलतः राजस्थान की उत्पत्ति मानी जाती है। घेवर को इंग्लिश में हनीकाम्ब डेटर्ट के नाम से जाना जाता है।
सामान्य तौर पर मैदा और अरारोट के घोल को तरह-तरह के सांचों में डालकर घेवर बनाया जाता है और फिर इसे चाशनी में डूबाया जाता है। समय के साथ-साथ घेवर को प्रेजेंट करने के तरीके में बदलाव आया है, लेकिन आज भी घेवर का स्वाद पुराना ही पसंद किया जाता है। नए घेवर के रूप में लोग मावा घेवर, मलाई घेवर और पनीर घेवर ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
घेवर स्वाद में भी अलग-अलग होता है। एक तो मीठा और दूसरा फीका। ताजा घेवर नर्म और खस्ता होता है पर ये ज्यादा दिनों तक रखने से सख्त होने लगता है। सख्त पड़ गए घेवर के को बेसन में मिलाकर तेल में तलकर पकौड़े बनाए जाते हैं। मीठे घेवर से खीर या पुडिंग भी बनाई जा सकती है।
सोमवार, 5 अगस्त 2019
सावन में घेवर न खाया तो क्या खाया? जान लो घेवर खाने का मौसम आया
माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग
माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...

-
माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...
-
सातवें वेतन आयोग के बाद आएगा आठवां वेतन आयोग! एजेंसी नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी कंपोनेंट्स का फायदा...
-
बच्चों को सर्दी और जुकाम में देने वाले कफ सिरप में जहर 8 राज्यों में उक्त जहरीले कफ सीरप की बिक्री पर लगी रोक एजेंसी नई दिल्ली। कोल्डबेस्ट-प...