बुधवार, 4 सितंबर 2019

दून अस्पताल के मरीजों एवं उनके तामीरदारों को मिलेगा मुफ्त भोजन

दून अस्पताल के मरीजों एवं उनके तामीरदारों को मिलेगा मुफ्त भोजन


नगर निगम के गेट पर खोला जाएगा खाने का निशुल्क काउंटर

प०नि०संवाददाता

देहरादून। फ्री फूड फाउंडेशन जल्द ही दून अस्पताल के मरीजों एवं उनके तामीरदारों के लिए निशुल्क भोजन उपलब्ध कराएगा। इसकी जानकारी देते हुए फाउंडेशन के संचालक अश्विनी नेगी ने बताया कि फ्री फूड फाउंडेशन नामक एनजीओ दून के सुभाष नगर से संचालित होता है जिसका मकसद गरीब लोगों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराना है।

परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए फ्री फूड फाउंडेशन के संचालक अश्विनी नेगी, राधेश्याम जोशी एवं निखिल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि 6 सितंबर से उनका फाउंडेशन दून अस्पताल के सामने नगर निगम के गेट पर मरीजों एवं उनके तामीरदारों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था कर रहा है। उनका कहना था कि यदि उनको पर्याप्त समर्थन मिला तो वह प्रतिदिन 5000 लोगों को मिशन को भोजन उपलब्ध कराने की क्षमता रखते हैं।

अश्विनी नेगी ने कहा कि अभी उनका एनजीओ आईएसबीटी के समीप सुभाष नगर में गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त से फ्री फूड फाउंडेशन गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहा है जिसमें रोजाना करीब हजार लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। नेगी ने बताया कि 6 सितंबर को सुभाष नगर के बाद नगर निगम गेट पर फाउंडेशन निशुल्क भोजन का कार्यक्रम शुरू कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां पर रोजाना दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी। नेगी ने कहा कि 6 सितंबर को इस अभियान के शुभारंभ पर नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, गायक नरेंद्र सिंह नेगी, मीना राणा, संगीता ढौंडियाल, संगीतकार संजय कुमोला आदि मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है जिसमें विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...