गुरुवार, 5 सितंबर 2019

दून अस्पताल के मरीजों एवं उनके तामीरदारों को निःशुल्क भोजन

फ्री फ़ूड फाउंडेशन की ब्रांच का नगर निगम प्रांगण में शुभारम्भ



दून अस्पताल के मरीजों एवं उनके तामीरदारों को मिलेगा निःशुल्क भोजन
प0नि0संवाददाता
देहरादून। फ्री फूड फाउंडेशन द्वारा दून अस्पताल के मरीजों एवं उनके तामीरदारों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के मकसद से नगर निगम प्रांगण में एक स्टाल का संचालन शुरू किया गया। स्टाल का उद्घाटन मेयर सुनील उनियाल गामा, बद्री केदार समिति के अध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद मंमगाई, नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, गायिका मीना राणा भी मौजूद रहे। इस मौके पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
फ्री फूड फाउंडेशन के संचालक अश्विनी के नेगी, राधेश्याम जोशी एवं निखिल अग्रवाल ने बताया कि फ्री फूड फाउंडेशन सुभाष नगर में पहले से गरीब लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाता है। उन्होंने कहा कि उनका फाउंडेशन रोजाना करीब हजार लोगों को निःशुल्क भोजन मुहैया करा रहा हैं। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त से उनके एनजीओ ने निःशुल्क भोजन की व्यवस्था कासंचालन आरम्भ किया था जिसमें रोजाना जरूरतमंदों की भीड़ उमड रही है।


नेगी ने बताया कि अब दून अस्पताल के मरीजों एवं उनके तामीरदारों के लिए निःशुल्क भोजन के लिए नगर निगम के गेट पर स्टाल खोला गया। यहां दून के मरीज और उनके साथ आए लोगों एवं आमजन के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दून की जनता का सहयोग रहा तो उनका फाउंडेशन 1 दिन में 5000 तक लोगों का भी खाना उपलब्ध करा सकती है। 
इस दौरान संस्था की आर से अपील की गई की जो लोग पुराने कपड़े इधर-उधर फेंकते हैं वह उनको उक्त कपड़े लाकर दें ताकि गरीबों के लिए कपड़े प्रदान किये जा सके। उनका कहना था कि आमजन की सेवा करना ही उनका मकसद है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...