गुरुवार, 5 सितंबर 2019

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर इतना लग रहा चालान, जानिए किसी गलती के लिए कितना है जुर्माना

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर इतना लग रहा चालान, जानिए किसी गलती के लिए कितना है जुर्माना
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब ज्यादा चालान कट रहा है। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगने वाली जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है।
एजेंसी
नई दिल्ली। सितंबर से संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो गया है।संशोधन के तहत ट्रैफिक नियमों तोड़ने पर जुर्माना बढ़ा दिया गया है। नए नियम लागू होने के बाद से लोगों के 59 हजार रुपए तक के चालान कट रहे हैं।
इस महीने की शुरुआत से ही संशोधित मटोर व्हीकल एक्ट लागू हो गया है और इसके बाद से ही लोगों की बड़ी संख्या में चालान कट रहे हैं। नए नियमों के मुताबिक ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पहले के मुकाबले काफी ज्यादा जुर्माना लग रहा है। एक ट्रैक्टर का 59 हजार रुपए का जुर्माना कटा है। अगर आपको नए ट्रैफिक नियम और चालान के बार में जानकारी नहीं है तो आप एक बार अपनी लिस्ट अपडेट कर लें। 
                                                           नए ट्रैफिक चालान की लिस्ट



वहीं एक स्कूटी ड्राइवर का 23 हजार रुपए का जुर्माना कटा है, जिस पर स्कूटी मालिक का कहना था कि चालान स्कूटी की कीमत से दोगुना हो गया है। पॉल्यूशन जांच केंद्र पर लोगों की भीड़ लगी हुई है, जिससे वह अपने अपने सभी पेपर पूरे कर ले। इस प्रकार के कई मामले सामने आ रहे हैं।


 


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...