रविवार, 8 सितंबर 2019

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान के 5वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान के 5वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया



संवाददाता
देहरादून। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारतीय वन अनुसंधान संस्थान के 5वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में जावड़ेकर ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना सभी का कर्तव्य है और वानिकी के छात्र इस प्रयास में अपना बड़ा योगदान कर सकते हैं। श्री जावड़ेकर ने वनों के संरक्षण को एक जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वन अधिकारी वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन यह जंगलों में रहने वाले लोगों की मदद के बिना संभव नहीं होगा। मानव-हाथी संघर्ष के मुद्दे पर, मंत्री महोदय ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जंगलों में वन्यजीवों के लिए पर्याप्त संसाधन हों ताकि वह मानव बस्तियों में आने के लिए बाध्‍य न हों।
इससे पूर्व दिन में मंत्री ने देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान में गेस्ट हाउस और महिला छात्रावास के नए भवनों का उद्घाटन किया। जावड़ेकर ने संस्थान की वार्षिक आम बैठक को भी संबोधित किया। उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मंत्री ने वार्षिक रिपोर्ट और संस्थान की वार्षिक आम बैठक की प्रस्तुति की भी अध्यक्षता की।
इस अवसर पर जावड़ेकर ने भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्राचीन प्राकृतिक पर्यावरण की सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हमें सतत विकास के लिए एक मार्ग तैयार करना होगा जो हमारी प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ विकास जरूरतों को संतुलित भी कर सके। इस संबंध में उन्होंने वन्यजीवों के जीनोमिक्स का अध्ययन करने के लिए अद्वितीय प्रयोगशाला स्थापित करने में भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लुप्तप्राय पक्षी, द ग्रेट इंडियनबस्टर्ड के संरक्षण के प्रयासों के लिए भीवैज्ञानिकों को बधाई दी।
इस अवसर पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वन महानिदेशक और विशेष सचिव सिद्धांत दास,एफआरआई के चांसलरऔर भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद,देहरादून केमहानिदेशक,  डा. एस सी गरोला और एफआरआई के वाइस चांसलर एएस रावत भी उपस्थित थे।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...