गुरुवार, 19 सितंबर 2019

खुद तय करें किस व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ना है किससे नही

खुद तय करें किस व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ना है किससे नही



अगर किसी ग्रुप में जुड़ने की रिक्वेस्ट को मना हो गया तो ग्रुप एडमिन अगले 24 घंटे तक रिक्वेस्ट नहीं भेज सकता 
न्यूज डेस्क
देहरादून। व्हाट्सएप ग्रुप में बिना पूछे शामिल किया जाना कई बार परेशान करता है। सबसे पहले तो यह प्राइवेसी के लिहाज से गलत है कि कोई बिना पूछे किसी को ऐसे ग्रुप में शामिल करे, जिससे पहले से न जाने कितने अंजान लोग जुड़े हुए है। जिनके पास बिना मर्जी के आपका नंबर पहुंच जाएगा। दूसरा वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल होने का मतलब है ढेरों नोटिफिकेशन्स और बहुत से गुड मॉर्निंग, गुड नाइट विश. यहां तक कि कुछ लोग तो बिना फोटो के गुड मॉर्निंग और त्योहारों की बधाई देना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं।
लेकिन अब आप वॉट्सऐप प्राइवेसी फीचर से इस चिंता से निजात पा सकते हैं। इस फीचर के तहत आप खुद चुन सकते हैं कि कौन व्यक्ति आपको ग्रुप में एड कर सकता है और कौन नहीं। यह आपके फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों पर भी लागू होता है यानी वे भी आपको आपकी बिना मर्जी किसी ग्रुप में एड नहीं कर सकते।
व्हॉट्सऐप ने हाल ही में एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स जो व्हॉट्सऐप का स्टेबल वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं उनके लिए ग्रुप प्राइवेसी फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के तहत बिना आपकी मर्जी के आपको कोई भी किसी ग्रुप में शामिल नहीं कर सकता है। अगर आप किसी ग्रुप में पहले से शामिल हैं और आप उस ग्रुप को छोड़ दें इसके वाबजूद दोबारा उस ग्रुप में जोड़ने के लिए ग्रुप एडमिन को आपकी पर्मिशन चाहिए होगी। अगर आप किसी ग्रुप में जुड़ने की रिक्वेस्ट को मना कर देते हैं तो ग्रुप एडमिन अगले 24 घंटे तक आपको रिक्वेस्ट नहीं भेज सकता है। व्हॉट्सऐप प्राइवेसी को आप आसानी से नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एक्टिवेट कर सकते हैं-
व्हाट्सऐप प्राइवेसी को एक्टिवेट करने का तरीका
ग्रुप प्राइवेसी को एक्टिवेट करने के लिए व्हाट्सऐप सेटिंग्स में जाएं।
अकाउंट ऑप्शन में प्राइवेसी पर क्लिक करें।
रीड रिसिप्ट्स के नीचे ग्रुप्स का विकल्प है।
जब आप ग्रुप ऑप्शन खोलेंगे तो वहां तीन विकल्प मिलेंगे- एव्रिवन (हर कोई), माय कॉन्टैक्ट्स, नोबडी (कोई नहीं)।
एव्रिवन चुनने का मतलब है कि कोई अंजान व्यक्ति, जिसका नंबर आपके फोन में सेव नहीं है, वह भी आपको ग्रुप से जोड़ सकता है। माय कॉन्टैक्ट्स चुनने पर सिर्फ आपके व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट्स ही आपसे बिना पूछे आपको किसी ग्रुप में शामिल कर सकते हैं। जब आप नोबडी चुनते हैं तो हर व्यक्ति को आपको ग्रुप में जोड़ने से पहले आपको पूछना पड़ेगा।
व्हाट्सऐप प्राइवेसी एक्टिवेट करने के बाद जो व्यक्ति आपको ग्रुप में एड करना चाहता है, उसे आपको पर्सनली इन्विटेशन भेजना होगा। अगर आप ग्रुप में शामिल होना चाहते हैं तो एलाव पर क्लिक करें। अगर आप उस ग्रुप में शामिल नहीं होना चाहते हैं तो डिक्लाइन विकल्प चुनकर मना कर दें।
व्हॉट्सऐप ने हाल ही में ऐप का स्टेबल वर्जन इस्तेमाल करने वाले एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए ग्रुप प्राइवेसी फीचर लॉन्च किया है। अगर आप किसी ग्रुप में पहले से शामिल हैं और आप उस ग्रुप को छोड़ दें तो प्राइवेसी फीचर ऑन होने के बाद ग्रुप एडमिन को आपको दोबारा उस ग्रुप में जोड़ने के लिए परमिशन चाहिए होगी। अगर आप किसी ग्रुप में जुड़ने की रिक्वेस्ट को मना कर देते हैं तो ग्रुप एडमिन अगले 24 घंटे तक आपको रिक्वेस्ट नहीं भेज सकता है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...