गुरुवार, 12 सितंबर 2019

पर्यावरण संरक्षण में गांव की अहम भूमिका: डॉ सोनी

पर्यावरण संरक्षण में गांव की अहम भूमिका: डॉ सोनी

संवाददाता

नई टिहरी (थत्यूड़)। पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे  वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने जौनपुर के क्षेत्र प्रमुख कुँवर सिंह पंवार से रौतुकीवैली में मुलाकात की। जहां उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन, पौधारोपण व मेरा पेड़-मेरा दोस्त के तहत पौधा लगाने के लिए जन जन को जागरूक करने पर चर्चा की।

      पर्यावरणविद डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन व पौधारोपण में गांव के लोगो की अहम भूमिका हैं। गांव के लोगो की पशुओं को चारापत्ती, लकड़ी, औषधीय जड़ीबूटिया जंगलों से मिलते हैं जिनके गांव में रहनेवाले लोग संरक्षण करते हैं। आज लोगो को जागरूक व प्रेरित करने की आवश्यकता है जिसको वे 1998 से कर रहे हैं।  पौधों की देखभाल भावनाओ से जोड़कर हो जिसके लिए उन्होंने "मेरा पेड़-मेरा दोस्त" अभियान को चलाया हैं हम पौधे को मित्र बनाकर लगाए तभी रोपित पौधे जीवित रह सकेंगे जिसे हम "मेरा वृक्ष-मेरा मित्र" भी कह सकते हैं।

         जौनपुर प्रमुख कुँवर सिंह पंवार ने कहा हम ग्रामीण परिवेश के रहने वाले हैं। हम ही नही हमारे पूर्वजों का भी इन पेड़ पौधों, जंगलों से नाता रहा हैं। हमे तो पौधों के साथ जीवन यापन करना हमारे पूर्वजो के दिए संस्कार हैं। डॉ सोनी के बहुत ही अच्छा कार्यक्रम हैं वे स्वयं डॉ सोनी के कार्यक्रम में हटवालगांव गये थे। उन्होंने देखा है उनका कार्य करने की क्षमता को। वृक्षमित्र का "मेरा पेड़-मेरा दोस्त" बहुत अच्छा कार्यक्रम हैं उन्हें  पूरा सहयोग रहेगा। 

डॉ सोनी के साथ पहल सिंह, नवीन भारती, मानसिंह पठोई, विनय कुमार धस्माना, वीरेंद्र रावत, अनिल बिष्ट आदि थे

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...