सोमवार, 23 सितंबर 2019

समिति के संविधान में किया गया आंशिक संशोधन

राठ जन विकास समिति की आम सभा का आयोजन 
समिति के संविधान में किया गया आंशिक संशोधन



संवाददाता
देहरादून। राठ जन विकास समिति की आम सभा मनोरंजन सदन यमुना कॉलोनी में समिति की अध्यक्ष श्रीमती दर्शन रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए कुलानन्द घनशाला महासचिव द्वारा अपनी वार्षिक रिपोर्ट आम सभा में प्रस्तुत की गई। जिसमें गत वर्ष मंे किये गये कार्यों, 18वें स्थापना दिवस पर सम्मानित किये गये शहीदों के परिवारों एवं राठ क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने तथा राठ क्षेत्र के निर्धन मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दिये जाने एवं अन्य कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
समिति के कोषाध्यक्ष मेहरबान सिंह गुसांई द्वारा गत वर्षों का लेखा जोखा आम सभा में प्रस्तुत किया गया, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। सभा में शेखरानन्द रतूड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा वर्ष 2010 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा राठ भवन हेतु भूमि दिये जाने पर डा0 धन सिंह रावत राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा गत 18वें स्थापना दिवस 25 दिसम्बर, 2018 को राठ भवन को भूमि उपलब्ध किये जाने के आश्वासन पर सरकारी स्तर से मंत्री द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए सराहना की तथा आशा व्यक्त की गई कि 19वें स्थापना दिवस 25 दिसम्बर तक राठ भवन हेतु भूमि उपलब्ध हो जायेगी।
समिति के मीडिया प्रभारी हीरामणी भट्ट ने बताया कि समिति के संविधान में आंशिक संशोधन करते हुए अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन सचिव, सांस्कृतिक सचिव एवं संयुक्त सचिव के 7 पदों पर चुनाव होगा तथा चुने गये 7 पदाधिकारी, 24 पदाधिकारियों/सदस्यों का चुनाव करेंगे। कुल मिलाकर 31 कार्यकारणी ही रहेगी। आमंत्रित सदस्यों को भी कार्यकारणी नामित करेगी तथा सलाहकार के पदों पर भी चयन किया जायेगा।
समिति के क्रियाकलापों पर श्रीमती दर्शन रावत अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि समिति आजीवन सदस्यों की संख्या में बढोतरी करने के लिए सभी सदस्य अथक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के मांडाखाल जहां से राठ क्षेत्र प्रारम्भ होता है। पूर्व शिक्षा मंत्री स्व0 डॉ0 शिवानन्द नौटियाल की स्मृति में प्रवेश द्वारा बनाये जाने पर डॉ0 धन सिंह रावत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का आभार व्यक्त किया गया। सभा के अन्त में डॉ0 विपिन पोखरियाल, डीएन एण्ड लैब के नेतृत्व में डेंगू के रोक थाम के लिए जानकारी दी गई।
आम सभा की बैठक में सलाहकार एमएन बनख्वाल, डॉ0 आरके पन्त, डॉ0 सुन्दरलाल पोखरियाल, पुरूषोत्तम ममगांई, प्रेम बल्लभ गोदियाल, राकेश मोहन खंकरियाल, अशोक रावत, बल्लवन्त सिंह गुसांई, धन सिंह गुसांई, रामप्रकाश खंकरियाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, गायत्री ढौंडियाल, मातवर सिंह कण्डारी, दयाल सिंह चौहान, प्रेम सिंह कण्डारी, दिनेश चन्द्र रतूड़ी, बलवन्त सिंह गुसांई, भगीरथ ढाैंडियाल, कमल रतूड़ी, दरबान सिंह नेगी, कृपाल सिंह टम्टा, गोविन्द सिंह रावत, हरि प्रसाद गोदियाल एवं प्रेम सिंह रावत सहित सैकड़ो आजीवन सदस्य मौजूद रहे।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...