शुक्रवार, 25 अक्तूबर 2019

भूतों के अस्तित्व को साबित करने पर 50,000 का इनाम

भूतों के अस्तित्व को साबित करने पर 50,000 का इनाम



एजेंसी
गंजम/ओडिशा। लोगों को अंधविश्वास और डायन प्रथा से उबारने के लिए कलेक्टर ने एक रोचक पहल की है। उनमें जागरुकता पैदा करने और जादू-टोना एवं अंधविश्वास से जुड़ी अन्य कुप्रथाओं को दूर करने के मकसद से गंजम जिले के कलेक्टर विजय अमृत कुलंगे ने भूतों का अस्तित्व साबित करने वाले को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
कलेक्टर विजय अमृत कुलंगे ने कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक भूत का अस्तित्व नहीं होता। अगर कोई व्यक्ति भूत का अस्तित्व साबित कर दे या अंधविश्वासों को जायज ठहरा सके, तो मैं उसे 50,000 रुपए का इनाम दूंगा।
दरअसल गंजम जिले में जादू-टोने की दो घटनाएं सामने आने के बाद कलेक्टर ने यह आदेश दिया। गोपापुर में ग्रामीणों ने जादू-टोने के संदेह में 6 लोगों के दांत तोड़ दिए थे। जगन्नाथ प्रदा में लोगों को अपशिष्ट पदार्थ खाने के लिए मजबूर किया गया था। पुलिस ने एक मामले में 35 जबकि दूसरे में 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा कुछ गांवों में लोगों का बहिष्कार करने की घटनाएं भी सामने आईं।
कुलंगे ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि जादू-टोने से कोई बीमार नहीं होता। लोगों का विश्वास है कि उनके रिश्तेदार जादू-टोने की वजह से ही बीमार होते हैं। ऐसे में लोग बीमार व्यक्ति को डॉक्टर के पास ले जाने की जगह वे उसे झाड़-फूंक करने वालों के पास ले जाते हैं। मेरी सलाह है कि किसी को दोष देने के बजाए लोग बीमार को अस्पताल ले जाएं।
कलेक्टर ने बताया कि साप्ताहिक जन सुनवाई में लोग टोने-टोटके संबंधी शिकायतें लेकर आते हैं। तमाम जागरूकता अभियानों के बावजूद, ग्रामीण इलाकों में लोग अभी भी अंधविश्वास के जाल में फंसे हैं। गांवों में स्वसहायता समूहों को बढ़ावा देकर लोगों को ये समझाने की जरूरत है कि इस तरह जादू-टोना करने से कोई बीमार नहीं होता।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...