रविवार, 6 अक्तूबर 2019

चांद पर निकला सूरज

चांद पर निकला सूरज
सूरज की रोशनी लैंडर विक्रम में डालेगी जान!



एजेंसी
बैगलुरू। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने हाल ही में मिशन चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर द्वारा ली गईं चंद्रमा की तस्वीरें जारी की हैं। ये तस्वीरें आर्बिटर में लगे पर स्थित ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरा (ओएचआरसी) द्वारा खींची गई हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि चंद्रमा पर सूरज की रोशनी पड़नी शुरू हो गई है।
ऐसे में इसरो को एक बार फिर नई उम्मीद जगी है कि इससे लैंडर विक्रम में फिर जान आ सकती है। इसरो वैज्ञानिकों का मानना है कि लैंडर विक्रम में मौजूद सोलर पैनल फिर काम करना शुरू कर सकता है। बता दें कि विक्रम लैंडर सोलर पैनल से लैस है। दरअसल यह सोलर पैनल सूरज की रोशनी के माध्यम से लैंडर की बैट्री को चार्ज करते हैं।
लेकिन 14 दिन बार चांद पर शुरू हुई रात होने के कारण वैज्ञानिकों में निराशा देखने को मिली है। अब जबकि चांद पर दिन शुरू हो रहा है। ऐसे में वैज्ञानिकों का मानना है कि सूरज की रोशन एक बार फिर लैंडर में नई जान फूंक सकती है, जिससे उससे एक बार फिर संपर्क साधने में मदद मिलेगी।
वहीं इसरो के अनुसार ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गईं ये तस्वीरें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूवीय क्षेत्र में स्थित बोगस्लावस्की ई क्रेटर और उसके आस-पास की हैं। इसका व्यास 14 किलोमीटर और गहराई तीन किलोमीटर है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...