बुधवार, 9 अक्तूबर 2019

गुजरात से दिल्ली तक बनेगी ग्रीन वॉल ऑफ इंडिया!

गुजरात से दिल्ली तक बनेगी ग्रीन वॉल ऑफ इंडिया!
1400 किलोमीटर लंबाई और 5 किमी होगी चौड़ाई



गुजरात से लेकर दिल्ली-हरियाणा सीमा तक ग्रीन वॉल ऑफ इंडिया को विकसित किया जाएगा। अफ्रीका में क्लाइमेट चेंज और बढ़ते रेगिस्तान से निपटने के लिए हरित पट्टी को तैयार किया गया है। इसे ग्रेट ग्रीन वॉल ऑफ सहारा भी कहा जाता है।
एजेंसी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में पर्यावरण के संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए 1,400 किलोमीटर लंबी ग्रीन वॉल तैयार करने का फैसला लिया है। अफ्रीका में सेनेगल से जिबूती तक बनी हरित पट्टी की तर्ज पर गुजरात से लेकर दिल्ली-हरियाणा सीमा तक ग्रीन वॉल ऑफ इंडिया को विकसित किया जाएगा। इसकी लंबाई 1,400 किलोमीटर होगी, जबकि यह 5 किलोमीटर चौड़ी होगी। अफ्रीका में क्लाइमेट चेंज और बढ़ते रेगिस्तान से निपटने के लिए हरित पट्टी को तैयार किया गया है। इसे ग्रेट ग्रीन वॉल ऑफ सहारा भी कहा जाता है।
पश्चिमी भारत और पाकिस्तान के रेगिस्तानों से दिल्ली तक उड़कर आने वाली धूल को भी रोका जा सकेगा। एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि भारत में घटते वन और बढ़ते रेगिस्तान को रोकने का यह आइडिया हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की कॉन्फ्रेंस से आया है। हालांकि अभी यह आइडिया मंजूरी के लिए फाइनल स्टेज में नहीं पहुंचा है।
अफ्रीका में ग्रेट ग्रीन वॉल पर करीब एक दशक पहले काम शुरू हुआ था। हालांकि कई देशों की भागीदारी होने और उनकी अलग-अलग कार्यप्रणाली के चलते अब भी यह हकीकत में तब्दील नहीं हो सका है। भारत सरकार इस आइडिया को 2030 तक राष्ट्रीय प्राथमिकता में रखकर जमीन पर उतारने पर विचार कर रही है। इसके तहत 26 मिलियन हेक्टेयर भूमि को प्रदूषण मुक्त करने का लक्ष्य है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...