बुधवार, 9 अक्तूबर 2019

व्यापारी ने अपने बेटों के नाम रखे दुर्याेधन और रावण

व्यापारी ने अपने बेटों के नाम रखे दुर्याेधन और रावण



हीरा व्यापारी को अपने बेटों के नाम मानव प्रकृति का स्याह पक्ष का प्रतीक माने जाने वाले पौराणिक पात्रों के नाम पर रखने में कोई बुराई नहीं दिखती। वह कहते हैं कि लोगों को रावण का पुतला जलाने के बजाय धर्म से जुड़े अंधविश्वासों को जलाना चाहिए।
एजेंसी
सूरत। गुजरात के बाबू वघानी ने हीरों का बिजनस के जरिए अपनी किस्मत खुद बनाई लेकिन उनकी चर्चा उनके द्वारा अंधविश्वास को दी गई चुनौती के चलते ज्यादा होती है। बाबू वघानी कई साल पहले जब पहली बार पिता बने थे तो उन्होंने अपने बेटे का नाम भारतीय पौराणिक कथाओं के कुख्यात खलनायक रावण के नाम पर रखा था। लोगों को कापफी आश्चर्य हुआ लेकिन वघानी को इस नाम में कोई बुराई नहीं दिखी।
वघानी ने अपने दूसरे बेटे का नाम महाभारत के खलनायक दुर्याेधन के नाम पर रखा जिसने पांडवों की पत्नी द्रौपदी पर बुरी निगाह रखी थी। इसके बाद वघानी को लगा कि उनके बेटों के अजीबगरीब नाम समाज की भौहें उठाने के लिए काफी नहीं है, इसलिए उन्होंने अपने घर में एक्सपेरिमेंट किया। वघानी ने अपने घर को वास्तु के हर सिद्वांत के विपरीत बनवाया और फिर उसका बेहद अटपटा नाम भी रखा- मृत्यु।
कक्षा 8 तक पढ़े वघानी कहते हैं कि अंधविश्वास के लिए मेरे जीवन में कोई जगह नहीं है। इसे मैं बचपन से ही समझता हूं। स्कूल छोड़ने के बाद भी वघानी का पढ़ाई से मोह नहीं छूटा था इसलिए उन्होंने ईश्वर के विचारों को समझने के लिए धार्मिक और दार्शनिक लेखों को पढ़ा। वघानी ने लाओ-सू, कन्फ्रयूशियस, मूसा, शिंतो, मुहम्मद, जीजस, महावीर, बुद्व सबको पढ़ा है। वघानी को अपने बेटों के नाम मानव प्रकृति का स्याह पक्ष का प्रतीक माने जाने वाले पौराणिक पात्रों के नाम पर रखने में कोई बुराई नहीं दिखती।
वघानी कहते हैं कि लोगों को रावण का पुतला जलाने के बजाय धर्म से जुड़े अंधविश्वासों को जलाना चाहिए। मूल रूप से भावनगर जिले के गरियाधर में रहने वाले वघानी 1965 में सूरत में बसे थे। उन्होंने हीरों को पालिश करने से इसकी शुरुआत की थी और अब अपना व्यापार खड़ा कर लिया। वघानी के बेटे भी अपने पिता के अपरंपरागत तरीकों से ताल्लुक रखते हैं।
वघानी के दोनों बेटों में से छोटे बेटे ने बताया कि मैं और मेरे भाई असाधारण नामों से जाने जाते हैं। मैं अपनी ईमेल और दूसरे संपर्क के लिए दुर्याेधन नाम का इस्तेमाल करता हूं। दुर्याेधन अब 40 साल के हैं, उनके दोस्त उन्हें हितेश भी बुलाते हैं।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...