गुरुवार, 10 अक्तूबर 2019

नीति आयोग की रिपोर्ट ने  खोली  त्रिवेंद्र के स्वास्थ्य महकमे की पोल: मोर्चा     

नीति आयोग की रिपोर्ट ने  खोली  त्रिवेंद्र के स्वास्थ्य महकमे की पोल: मोर्चा                 

- नीति आयोग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा |  

- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय करेगा उत्तराखंड के बजट में कटौती | 

- प्रदेश की साख पर बट्टा लगाने वाले पहले सीएम बने त्रिवेंद्र | 

- हर मोर्चे पर नाकाम सीएम घर पर आराम फरमाएं |                   

संवाददाता

 विकासनगर। मोर्चा कार्यालय में पत्रकार ् वार्ता करते हुए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य की हिफाजत करने में नाकाम, हिल टॉप व भांग की खेती के ब्रांड एंबेसडर प्रदेश के सीएम  त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिनके पास स्वास्थ्य महकमे का जिम्मा भी है, ने स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों में उत्तराखंड का बद्तर प्रदर्शन होने मामले में प्रदेश की साख पर बट्टा लगाने का काम किया है | 

नेगी ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के आधार पर उत्तराखंड को 8 अंक प्रदान किए गए हैं तथा इस नाकामी के चलते प्रदेश को मिलने वाले बजट में भारी कटौती की जाएगी |मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने उत्तराखंड को पीछे धकेल दिया है, यानी हमारी हालत इन राज्यों से भी खराब है | नेगी ने कहा कि ये आंकड़े केंद्र सरकार के हैं न कि मोर्चा के ! मोर्चा ने हैरानी जताते हुए कहा  कि स्वास्थ्य महकमे पर रावत की ढीली पकड़ एवं अनुभव हीनता ने प्रदेश की जनता को बीमार कर दिया है | उत्तराखंड जैसे शिक्षित प्रदेश के लिए इस मामले में बट्टा लगना निश्चित तौर पर शर्मसार करने वाला है | 

मोर्चा ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के हितों की रक्षा करने में आप नाकाम साबित हुए हो इसलिए घर पर आराम फरमाएं | पत्रकार वार्ता में मोर्चा उपाध्यक्ष विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, ओपी राणा आदि थे

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...