शनिवार, 16 नवंबर 2019

अक्षय कुमार के गाने के वीडियो ने तोड़ा वर्ल्ड रिकार्ड

अक्षय कुमार के गाने के वीडियो ने तोड़ा वर्ल्ड रिकार्ड



एजेंसी
मुंबई। अक्षय कुमार के पहले वीडियो सान्ग 'पिफलहाल' ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। इस गाने में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री नुपुर सेनन नजर आ रही हैं। इस गाने को 110 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना रिलीज होते ही सबकी जुबान पर चढ़ गया। इस गाने को बी प्राक ने गाया है और इसका संगीत भी उन्होंने ही दिया है। इसके गीत और कंपोजर जानी ने दिये हैं। अक्षय कुमार ने इस वीडियो से अपना म्यूजिक वीडियो डेब्यू किया जो 9 नवंबर को रिलीज किया गया था। 
लगातार हिट दे रहे अक्षय कुमार का म्यूजिक डेब्यू वीडियो 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए अक्षय ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में अक्षय कुमार इस सान्ग के सिंगर बी प्राक और नुपुर सेनन के साथ 100 मिलियन व्यूज को इंज्वाय करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'पिफलहाल' तो यूं है कि 100 मिलियन व्यूज का सेलीब्रेशन चल रहा है। मैंने इतने बेहतरीन रिस्पांस की कल्पना नहीं की थी। 
अक्षय कुमार इस वीडियो में चलती हुई गाड़ी की पिछली सीट पर बैठकर बी प्राक और नुपुर के साथ अपने गाने में लिपसिंग करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि यह पहला ऐसा म्यूजिक वीडियो है जिसे बहुत कम समय में 100 मिलियन मिल चुके हैं। वर्ल्ड म्यूजिक अवार्ड्स के आफिशियल अकाउंट से रिकार्ड ब्रेक होने की जानकारी दी है। 


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...