रविवार, 3 नवंबर 2019

गूगल ने दी क्रोम ब्राउजर को अपडेट करने की सलाह

गूगल ने दी क्रोम ब्राउजर को अपडेट करने की सलाह



एजेंसी
नई दिल्ली। दुनियाभर में गूगल क्रोम के करोड़ों यूजर हैं। यदि अगर आप भी गूगल क्रोम यूज करते हैं, तो यह खबर जरूरी है। गूगल ने सभी क्रोम यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन से अपडेट कर लें। गूगल ने क्रोम के लिए एक फिक्स रोलआउट किया है जो इसे हैकिंग से बचाते हैं। ब्राउजर अपडेट न करने पर हैकर्स द्वारा आपके डिवाइस को हैक करने की आशंका बढ़ जाती है। डिजिटल ट्रेंड्स ने बताया कि गूगल क्रोम का यह अपडेट दो जीरो डे वल्नरबिलिटी को ठीक करता है। इसमें एक ब्राउजर के ऑडियो कंपोनेंट (सीवीई-2019-13720) और पीडीएफ-आईयूएम (सीवीई-2019-13721) लाइब्रेरी को प्रभावित करता था।
पुराने वर्जन वाले क्रोम ब्राउजर पर हैकिंग की आशंका लगातार बनी रहती है। हैकर्स बड़ी आसानी से ब्राउजर मेमरी में स्टोर डेटा को करप्ट या मोडिफाइ कर सकते हैं। यह वे तभी कर सकते हैं जब उनके पास डिवाइस का पूरा ऐक्सेस हो। गूगल का कहना है कि इस खतरे से बचने के लिए फिक्स रोलआउट कर दिया गया है। आने वाले दिनों में यह सभी यूजर्स को मिल जाएगा। आप अगर चाहें तो इस अपडेट को मैन्युअली भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको क्रोम ब्राउजर में दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट पर क्लिक कर 'हैल्प' में जाकर 'एबाउट गूगल क्रोम' में जाएं।
क्रोम की बात करें तो कंपनी ने आईओएस, मैक, विंडोज और लिनिक्स के ब्राउजर को क्रोम 78 से अपडेट किया है। आईफोन यूजर्स को इस अपडेट के साथ सिस्टम वाइड डार्क मोड मिला है। इसका मतलब हुआ कि डिस्प्ले और ब्राइटनेस सेटिंग में जाकर डार्क मोट सिलेक्ट किया है तो अब गूगल क्रोम उसे अलग से ऑफ करने का ऑप्शन नहीं देगा। गूगल क्रोम के डार्क मोड को न्यू टैब पेज समेत दूसरे मेन्यू ऑप्शन में देखा जा सकता है। यूजर्स को बुकमार्क्स, हिस्ट्री, रीसेंट टैब्स और रीडिंग लिस्ट में भी एक नया डिजाइन उपलब्ध कराया गया है।
क्रोम के डेस्कटॉप वर्जन (मैक, विंडोज और लिनिक्स) की बात करें तो इसमें न्यू टैब पेज, ंए क्लिक टू काल फीचर और न्यू टैब ओवरलेज में नया कस्टमाइज ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही गूगल क्रोम यूजर अब खास फीचर के जरिए डेस्कटॉप पर दिखने वाले नंबर्स पर कॉल भी कर सकते हैं।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...