रविवार, 3 नवंबर 2019

मैड ने किया दीवारों का कायाकल्प

मैड ने किया दीवारों का कायाकल्प



'म्यारू पहाड़ म्यारू आदर्श' के साथ मैड ने गढ़वाली सभ्यता के प्रसंग से किया एक और दीवार का कायाकल्प
संवाददाता
देहरादून। मेकिंग ए डिफरेंस बाय बींग द डिफरेंस (मैड) संस्था ने अपने दीवारों के कायाकल्प अभियान को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए परेड ग्राउंड के पीछे तिब्बत मार्किट से सटी एक और दीवार का कायाकल्प किया। इस चित्रकला की यह विशेषता है कि यह गढ़वाली सभ्यता एवं आदर्शों को झलकाते हुए तैयार की गयी है। 
संस्था का कहना है कि मैड के स्वयंसेवी विगत आठ वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के अनेक अभियानों मे अग्रसर हैं और विशेष तौर पर सफाई एवं जागरूकता में उनकी एक अहम् भूमिका रही है। मैड की ओर से पूरे शहर मे पचास से ज्यादा जगहों पर गन्दी पेशाब युक्त और पोस्टरों से सनी दीवारों का कायाकल्प अभियान चलाया गया है जिसके ज़रिये मैड के सदस्य इन गंदी दीवारों को साफ करके इन पर सुंदर चित्रकला बिखेरने का काम करते हैं। 
मैड की ओर से इस चित्रकला मे गढ़वाल में निर्माण कार्य में पहले के ज़माने के स्तंभ दर्शाये गए हैं और साथ साथ गढ़वाली कला की बारीकियों को भी दर्शाया गया है। एक स्तंभ के पीछे से गढ़वाल की एक स्त्री को झांकते हुए दिखाया गया है, इस संदेश के साथ कि पहाड़ ही हमारे आदर्श हैं। 
इस दीवार को तैयार करने में मैड के स्वयंसेवीयों को लगभग एक सप्ताह का समय लगा जिसमें पहले तो दीवार को साफ किया गया और उसके उपर यह कलाकृतियां बिखेरी गयी। मैड ने सार्वजनिक तौर पर शहर के युवाओं से यह अपील की है कि जो लोग चित्रकला बनाने मे अच्छे हैं वह अपनी ड्रॉइंग फाइलों से बाहर अपनी कला को बिखरने का काम करें ताकि उनके इस हुनर का लाभ पूरे शहर को हो सके। 
मैड संस्था की ओर से इस अभियान मंे अहम् भूमिका निभाने वालों में श्रेया रोहिल्ला, सामीर, अर्ची बिष्ट, इन्दर, आदर्श त्रिपाठी, उत्कर्ष और आर्यन शामिल रहे।
गौरतलब है कि मैड की ओर से परेड ग्राउंड बाहरी क्षेत्र की दीवारों पर यह कायाकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसमे कई ऐसी जगहों को चिन्हित करा गया है जहां कायाकल्प की जरूरत है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...