गुरुवार, 7 नवंबर 2019

त्रिवेंद्र की सरपरस्ती में टेंडर कार्यों में हो रहा भारी खेल: मोर्चा

त्रिवेंद्र की सरपरस्ती में टेंडर कार्यों में हो रहा भारी खेल: मोर्चा         


- यूजेवीएनएल में करोड़ों के खेल में ऊर्जा मंत्री की शह पर अधिकारी खेल रहे खेल

- धरातल पर कार्य बहुत कम, वेरिएशन में भी हो रहा बड़ा खेल 

- निगम कर्मचारी भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए मुखर 

- अन्य विभागों में क्या हो रहा होगा! अंदाजा लगाया जा सकता है 

संवाददाता

विकासनगर। मोर्चा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री के विभाग ऊर्जा निगम में टेंडर कार्यों में भारी खेल खेला जा रहा है तथा जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने के आदेश  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को दे रखे हैं | त्रिवेंद्र के लिए इससे बड़ी डूब मरने  वाली बात क्या होगी कि निगम के अधिकारी भी घोटालों को लेकर  आंदोलन कर रहे हैं |  

नेगी ने कहा कि जीरो टॉलरेंस का ढोल पीटने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत के महकमे, ऊर्जा निगम में अधिकारी अपने विभागीय मंत्री त्रिवेंद्र को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर कार्यों में भारी घालमेल कर करोड़ों के वारे न्यारे कर रहे हैं | ये खेल यथा टेंडर कार्यों का धरातल पर दिखाई न देना, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र, वेरिएशन आदि में खेल कर ठेकेदारों के माध्यम से प्रदेश को चूना लगाए जाने का कार्य है | 

नेगी ने कहा कि त्रिवेंद्र राज में  पीडब्ल्यूडी टेंडर में भी भारी खेल कर  चुकी है  तथा इसी कड़ी में अन्य  विभागों नगर पालिका आदि तमाम विभाग घोटाला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं | मोर्चा ने जनता से आह्वान किया कि इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में मोर्चा का सहयोग करें |      

पत्रकार वार्ता में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, सुशील भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...