सोमवार, 16 दिसंबर 2019

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले भोजन!

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले भोजन!



इनके सेवन करने से बुढा़पे में भी कमजोर नहीं होंगी आंखें 
प0नि0डेस्क
देहरादून। अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है स्वस्थ खानपान। आंखों को स्वस्थ रखने और बेहतर रोशनी के लिए विटामिन ए और विटामिन के से भरपूर भोजन लेना बहुत जरूरी है।
आंखों की रोशनी खराब होना संकेत देता है कि आप सही पोषण नहीं ले रहे हैं. आंखों से जुड़ी समस्याएं होना अब आम हो गया है। अगर अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है स्वस्थ खानपान। आंखों को स्वस्थ रखने और बेहतर रोशनी के लिए विटामिन ए और विटामिन के से भरपूर भोजन लेना जरूरी है। एक ओर आंखों को रेस्ट नहीं मिलता है वहीं दूसरी ओर हमारी खुराक में भी ऐसा कुछ नहीं होता है जिससे आंखों को पोषण मिल सके। ऐसे में आंखें धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं और आंखों की रोशनी कम। आंखों का कमजोर होना कोई नई बात नहीं है। कई बार ये लापरवाही की वजह से कमजोर हो जाती हैं तो कई बार जेनेटिक वजह से हो सकती हैं।
ऐसे में सिर्फ दवा लेना काफी नहीं होता, अगर खानपान में थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो आंखों की रोशनी को कायम रखा जा सकता है। यहां हम बात करेंगे ऐसे भोजन की जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद हो सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियांः हरी पत्तेदार सब्जियों में ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। विटामिन सी से भरपूर पत्तेदार साग आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। पालक, कोलार्ड ग्रीन्स और काले स्वस्थ पत्तेदार हरी सब्जियों के कुछ उदाहरण हैं।
आंवला सबसे जरूरीः आंवला आंखों के लिए वरदान है। इसमें मौजूद तत्व आंखों की रोशनी को बरकरार रखने में मददगार हो सकते हैं। कच्चे आंवले को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।इसके अलावा सुबह खाली पेट आंवले का रस पीना या फिर आंवले का मुरब्बा खाना भी फायदेमंद हो सकता है।
असरदार जामुनः जामुन का उपयोग कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है। जामुन भी विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ायदेमंद हो सकता है।
इलायची आंखों के लिए लाभप्रदः इलायची शरीर के तापमान को संतुलित रखने का काम करती है। इसके नियमित सेवन से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप चाहें तो इलायची और सौंफ को पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को ठंडे दूध में मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है।
आंखों के लिए मछली का सेवनः सैल्मन, ट्राउट, टूना और हेरिंग ऐसी मछलियां हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छी होती हैं। ऑयली मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होती है जो मैक्युलर डिजनरेशन और ड्राई आई सिंड्रोम से आंखों को सुरक्षा प्रदान करती है। ओमेगा 3 फैटी एसिड आंखों से अंतःस्रावी तरल पदार्थ की निकासी में मदद करता है, जो मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
इस मामले में गाजर सुपरफूडः गाजर का जूस पीना सेहत के लिए तो अच्छा है ही साथ ही आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पीने से आंखों पर चढ़ा चश्मा तक उतर सकता है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...