रविवार, 1 दिसंबर 2019

अनहेल्दी है स्टेनलेस स्टील के बर्तन में पकाना!

अनहेल्दी है स्टेनलेस स्टील के बर्तन में पकाना!



प0नि0डेस्क
देहरादून। स्टेनलेस स्टील का प्रयोग इन दिनों आम सा हो गया हैं। यह एक मिश्रित धातु है जो लोहे में कार्बन, क्रोमियम और निकल मिलाकर बनाई जाती है। इसमें खाना पकाने या बनाने में सेहत को कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन एक नई रिसर्च के अनुसार स्टेनलेस स्टील के बर्तन बीमारी को न्योता दे सकते हैं। इसमें खाना पकाने या बनाने में सेहत को कोई नुकसान नहीं होता। इन बर्तनों का तापमान बहुत जल्दी बढ़ता है। इसलिए इसमें खाना पकाते समय ध्यान देना जरुरी होता है।
स्टेनलेस स्टील के खाना बनाने वाले बर्तनों पर आलिव, कार्न या कैनोला तेल इनका तेल पतला होता है की कोटिंग से इनकी दरारें भर जाती है, साथ ही यह बैक्टीरिया की वृद्वि दर को भी रोकता है। एक नए शोध से यह जानकारी दी गई है। स्टेनलेस स्टील के बर्तनों को बार-बार उपयोग करने और मांजने से उनकी सतह पर बहुत ही सूक्ष्म दरारें आ जाती है, जिसमें बैक्टीरिया घर बना लेती है। ये बैक्टीरिया और बायोफिल्म्स के छुपने की आदर्श जगह होती है।
हालांकि इन बर्तनों की सतह के दरारों और खरोंचों को ऐसी आंखों से देखना मुश्किल होता है, लेकिन उनमें लाखों बैक्टीरिया भरे हो सकते हैं, जिनका आकार महज कुछ माइक्रोमीटर का होता है। इन दरारों में फंसे भोजन और सालमोनेला, लिस्टिरिया और ई0कोली सूक्ष्म जीवाणुओं से कई तरह के इंफेक्शन का खतरा होता है। लेकिन इन बर्तनों पर खाद्य तेल की पतली परत की कोटिंग करने से इन खतरों से प्रभावी ढंग से बचाव होता है।
कनाडा के ओंटारियो स्थित यूनिवर्सिटी आफ टोरंटो के प्रोफेसर बेन हैटन ने बताया कि स्टेनलेस स्टील की सतह पर रोजाना खाद्य तेल की कोटिंग करने से बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मदद मिलती है। उनकी टीम ने एक सरल नया समाधान प्रस्तावित किया है। माइक्रोस्कोपिक स्क्रैप के साथ दरारें और फिशर भरने के लिए धातु की सतह पर खाना पकाने के तेल की एक पतली परत लगाना और जीवाणु लगाव के लिए बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने पाया कि इस समाधान के परिणामस्वरूप औद्योगिक मशीनों के अंदर बैक्टीरिया के स्तर में 1ए000ग कमी आई है।
हर रोज खाना पकाने के तेल के साथ एक स्टेनलेस स्टील की सतह पर कोटिंग करना बैक्टीरिया हटाने का काम करता है। क्रैक्स में तेल भरने से एक हाइड्रोफाबिक परत बनती है जो सतह पर दूषित पदार्थों के लिए बाधा के रूप में काम करता है। कुकिंग आयल जैसे आलिव, कार्न या कैनोला आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले हार्ड केमिकल और कीटाणुनाशकों की तुलना में खाद्य प्रसंस्करण उपकरणों की सफाई के लिए एक सुरक्षित विकल्प प्रदान करते हैं।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...