मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

बांये हाथ से भोजन नही करना चाहिये!

बांये हाथ से भोजन नही करना चाहिये!



प0नि0डेस्क
देहरादून। ज्यादात्तर लोग दाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं, बांये हाथ का प्रयोग बहुत कम लोग करते है। बचपन से सिखाया जाता है कि किस हाथ से खाना चाहिए। कई लोगों में बांये हाथ से काम करने के आदी हो जाते हैं लेकिन जब वो बांये हाथ से भोजन करते है तो घर के बड़े-बूढ़े उन्हें टोकते हैं। दांये हाथ से खाने को क्यों कहा जाता है और बांये हाथ से खाने को अच्छा क्यों नहीं माना जाता।
हिंदू धर्म में बांए हाथ से भोजन खाना शुभ नहीं माना जाता। इसके पीछे मान्यता है कि दायां हाथ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। सीधे हाथ से खाने पर जोर इसलिए दिया जाता है क्योंकि माना जाता है कि जब हम कोई शुभ कार्य करते है तो उससे सकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है। इस वजह से पूजा-पाठ, हवन करते समय दाएं हाथ इस्तेमाल करने को कहा जाता है। 
बाएं हाथ के बारे में मान्यता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा देता है, इसलिए बाएं हाथ से खाने के लिए मना किया जाता है। साथ ही इससे भोजन करना शुभ नहीं माना जाता। हिंदू धर्म में किसी काम, परंपरा के पीछे मकसद होता है तो कहीं वैज्ञानिक कारण भी। इसके पीछे भी पाजीटिव व निगेटिव ऊर्जा एक कारण है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...