मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

मित्र शक्ति-7 युद्धाभ्यास

मित्र शक्ति-7 युद्धाभ्यास



एजेंसी
नई दिल्ली। वर्ष 2019 में हो रहे 'मित्र शक्ति' युद्धाभ्यास के 7वें संस्करण का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के हिस्से के तौर पर तैनाती के दौरान भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच अंतर सक्रियता एवं परिचालन क्षमता को बढ़ाना है। यह युद्धाभ्यास पुणे के औंध सैन्य स्टेशन में शुरू हो गया।
इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के आदेशों के तहत शहरी और ग्रामीण परिवेश में उग्रवाद रोधी एवं आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान उप इकाई स्तर के प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच सकारात्मक संबंध बनाना और उनको बढ़ावा देना है। यह संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास सैन्य सहयोग और आपसी मेलमिलाप के क्षेत्र में भारत-श्रीलंका संबंधों की ताकत को भी दर्शाता है, जो अंतर सक्रियता और परिचालनात्मक तैयारियों को निखारने के लिए अहम है।
इस संयुक्त अभ्यास को संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की वर्तमान गतिशीलता को व्यावहारिक एवं व्यापक चर्चा और सामरिक अभ्यास के माध्यम से संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का प्राथमिक फोकस फील्ड क्राफ्ट, बैटल ड्रिल्स और प्रक्रियाओं के साथ ही निर्बाध अंतर सक्रियता के साथ संयुक्त रूप से काम करने की क्षमता पर भी रहेगा।
संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश होने के नाते इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को संयुक्त अभियान, संयुक्त सैन्य एवं राजनयिक जुड़ाव के माध्यम से अत्यधिक लाभ होगा।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...