मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

गणित कठिन है लेकिन इसके फैक्ट्स रोचक है!

गणित कठिन है लेकिन इसके फैक्ट्स रोचक है!



प0नि0डेस्क
देहरादून। ज्यादातर विद्याथियों को गणित कठिन विषय लगता है वहीं कई तो इसका नाम लेने से ही डरते है। लेकिन इससे जुड़े कुछ फैक्ट्स वास्तव में बड़े रोचक हैं। 
समलन पाई की सटीक वैल्यु निकालना मुश्किल है लेकिन इसे 3.14 या 22/7 माना गया है। कई गणितीय गणनाओं में इसका खूब इस्तेमाल होता है। पाई के बगैर बहुत सी गणना असंभव है। गणित में पाई एक जादू जैसा है। पाई खुद में बहुत रोचक भी है। जैसे अगर पाई की दो अंकों तक वैल्यू यानी 3.14 को आईने में देखेंगे तो पाई ही नजर आएगा।
सूरजमुखी की स्पाइरल शेप और अन्य पैटर्न फिबोनैकी अनुक्रम का पालन करते हैं। फिबोनैकी अनुक्रम मैथ्स में ऐसे पैटर्न को कहते हैं जिसमें पहले की दो संख्याओं को जोड़ने से अगली संख्या प्राप्त होती है। उदाहरण के लिए 1, 1, 2, 3, 5, 8 आदि। पहले तो पैलिनड्रामिक नंबर या उल्टा-सीधा एक समान का क्या मतलब है, यह समझते हैं। 
कुछ संख्याएं ऐसी होती हैं उनको पीछे या आगे, किसी भी तरफ से पढें या लिखें तो वही संख्या होती है, उसमें कुछ भी बदलाव नहीं होता है जैसे 17371 को अगर हम पीछे की तरफ से लिखें तो भी यह 17371 ही होगी। अगर हम 1234 को उल्टा लिखें तो यह 4321 हो जाएगी। इसलिए हम 17371 को पैलिनड्रामिक नंबर तो कह सकते हैं लेकिन 1234 को नहीं। 
1 से बनीं संख्याएं जैसे 111, 1111, 11111 या इस तरह की कोई और संख्या हो, उनको आपस में गुणा करते हैं तो हमें कोई पैलिनड्रामिक संख्या ही प्राप्त होती है जैसे 1111Û1111=1234321
पहले यह समझ लें कि गूगोलप्लक्स है क्या। दरअसल गूगोलप्लक्स 10 की पावर 10 की पावर 100 की वैल्यू है। हमारी कायनात में कोई ऐसा कागज नहीं है जिस पर हम इसे लिख पाएं या पिफर कंप्यूटर में भी इसको हल करना चाहेंगे तो कोई जवाब नहीं मिलेगा क्योंकि कंप्यूटर में उतनी मेमरी नहीं होगी। 
सात का हमारी प्रकृति से बहुत लेना-देना है जैसे दुनिया में 7 अजूबे हैं, 7 समुद्र, 7 दिन, इंद्रधनुष में 7 रंग होते हैं। एक आनलाइन पोल में भी ज्यादातर लोगों ने 7 को अपना पसंदीदा नंबर बताया। 6174 को कापरेकर का कान्स्टैंट कहा जाता है। दरअसल 6174 को एक जादुई नंबर भी माना जाता है। 4 अंकों की किसी संख्या के कुछ पफंक्शन के बाद हमेशा 6174 ही आता है।
1 से लेकर 100 तक की सभी संख्याओं को जोड़ा जाए तो 5050 आएगा। चीन और जापान में 4 को अशुभ नंबर माना जाता है। वहां इसका संबंध मौत से जोड़ा जाता है। इसलिए चीन के कई अस्पतालों में चौथा फ्रलोर नहीं होता है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...