बुधवार, 25 दिसंबर 2019

जनता को धोखा  देने के मामले में त्रिवेंद्र को मिले देश का सर्वश्रेष्ठ सीएम अवार्ड: मोर्चा       





जनता को धोखा  देने के मामले में त्रिवेंद्र को मिले देश का सर्वश्रेष्ठ सीएम अवार्ड: मोर्चा     

- समाचार पत्रों में झूठे विज्ञापनों के सहारे कर चुके 40000 करोड का निवेश               

- धरातल पर नहीं उतरा 100 रुपए का भी निवेश                       - एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है इन्वेस्टर्स समिट को   

- झूठे विज्ञापनों पर खर्च कर डाले करोड़ों रुपए               

 - निवेश तो दूर, अब तक हो चुके हजारों उद्योग बंद           

 - मोर्चा पूर्व में कर चुका राजभवन से सीएम पर मुकदमा दर्ज करने की मांग          

संवाददाता

विकासनगर।  जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बयान जारी कर कहा कि जनता से सफेद झूठ बोलने /धोखा देने के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री /उद्योग मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को देश का सर्वश्रेष्ठ सीएम अवार्ड मिलना चाहिए | नेगी ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि गत वर्ष करोड़ों रुपए खर्च कर सरकार द्वारा इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया तथा उक्त के पश्चात त्रिवेंद्र लगातार हजारों करोड रुपए के निवेश को धरातल पर उतरने की बात कह चुके हैं | गत माह पूर्व भी सरकार  लगभग 40000 करोड के निवेश की बात धरातल पर उतार दिए जाने की बात समाचार पत्रों में झूठे विज्ञापनों के माध्यम से प्रसारित/ प्रचारित कर चुकी है | नेगी ने कहा कि ताजा आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि अब तक इन्वेस्टर्स समिट के एमओयू के सापेक्ष 100 रुपए का निवेश भी धरातल पर नहीं उतरा है, जो कि सिर्फ और सिर्फ झूठी  वाह-वाही लूटने जैसा घृणित कार्य है |वास्तविकता यह है कि अभी तक सिर्फ कागजों में यानी हवाई तौर पर 111 एमओयू पर कार्य चल रहा है, जिसमें 14163 करोड़ का निवेश होगा, लेकिन यह कब होगा ऊपरवाला ही जानता है | त्रिवेंद्र राज में अब तक हजारों जो बंद हो चुके हैं तथा हजारों उद्योग बंदी के कगार पर है।          

नेगी ने कहा कि मोर्चा पूर्व में भी सीएम त्रिवेंद्र के खिलाफ इन्वेस्टर समिट के झूठे निवेश के मामले में मुकदमा दर्ज कराने हेतु राजभवन से भी आग्रह कर चुका है | मोर्चा प्रदेश की जनता, खासकर युवाओं से आग्रह करता है कि सरकार के इस सफेद झूठ का मुंह तोड़ जवाब दें तथा जागरूक हों |





माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...