बुधवार, 25 दिसंबर 2019

पहाड़ी फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

पहाड़ी फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल



संवाददाता
देहरादून। शहर में जैसे जैसे दिसंबर अपने अंतिम पडाव की ओर अग्रसर हो रहा है वैसे वैसे कड़ाके की सर्दी का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे में शहर के झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले निर्धन लोगों को सर्दी का सामना करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कहते है कि ईश्वर सबका पालनहार है। वह किसी न किसी को माध्यम बनाकर रास्ता निकाल ही देता है। आज ऐसा ही माध्यम बनकर रमा प्रसाद घिडियाल पहाड़ी फाडंडेशन सामने आया है। 



निर्धन लोगों को कड़क ठंड से बचाने के लिए रमा प्रसाद घिल्डियाल पहाड़ी फाउंडेशन ने अपने एक अभियान के तहत शहर में गर्म कपड़े वितरित किये। जरूरतमंदों को पहाड़ी फाडंडेशन की मदद से उनके चेहरे खिल उठे। फाडंडेशन ने झुग्गियों में रहने वालों के लिए जो वस्त वितरण का पुनित कार्य किया वह अन्य समाजसेवियों के लिए भी प्रेरणा का सबब बन गया है।  
गौरतलब है कि फाउंडेशन गरीबों के लिए वस्त्र जुटाने का अभियान करीब एक महीने पहले से कर रही थी। फाउंडेशन की अध्यक्ष अदिति ने ने जानकारी दी कि फाडंडेशन के स्वयंसेवकों अजय प्रसाद, दीपक सजवान, रविन्द्र असवाल, मनोज कुमार, शिवानी वैद आदि के सहयोग से वर्तमान में करनपुर के चुना भट्टा के समीप वहां आसपास रहने वाले निर्धन लोगों को गर्म कपड़े वस्त्र वितरण किये गये है। उन्होंने कहा कि उनका फाडंडेशन आगे भी इस तरह के निर्धनों के लिए मददगार कार्यक्रमों को करती रहेगी।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...