रविवार, 29 दिसंबर 2019

जन्म दिवस से मूलांक निकालना

जन्म दिवस से मूलांक निकालना



मूलांक के लिहाज से जानिये 2020 में जीवन में क्या बदलाव आयेगा!
पं0 चैतरामभट्ट
देहरादून। ज्योतिष शास्त्र में जैसे अपनी राशि के अनुसार अपने आने वाले कल के बारे में पता लगाते हैं वैसे ही अंक ज्योतिष के माध्यम से अपने भविष्य के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए अपना मूलांक पता होना जरूरी है। मूलांक डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तारीख से निकाला जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति की जन्म तारीख 27 है तो उसका मूलांक (2$7=9) 9 होगा। इसी तरह यदि किसी की जन्म तारीख 29 है तो उसका मूलांक (2$9=11 और 1$1=2) 2 होगा। 
मूलांक से अपना वार्षिक राशिफल 2020 जानिये-
मूलांक 1- ये साल आपके लिए काफी खुशनुमा रहने वाला है। इस अंक के स्वामी सूर्य हैं। आपके लिए साल की शुरुआत जोश से भरी होगी। लेकिन शुरुआत के 3 महीने निकल जाने के बाद आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर खास संयम रखने की जरूरत पड़ेगी। 
मूलांक 2- नये साल में आपको साझेदारी के काम में सफलता हासिल होगी। विदेश जाने के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन प्रेमी के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। वर्ष के मध्य में आपको चोट लगने के आसार नजर आ रहे हैं। इसलिए अपना खास ख्याल रखें।
मूलांक 3- करियर के लिहाज से आपके लिए नया साल मिला जुला रहने वाला है। खर्चों पर नियंत्रण करने की जरूरत पड़ेगी। कार्यस्थल पर बॉस के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत पड़ेगी। प्रेम विवाह के जबरदस्त योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
मूलांक 4- नये साल की शुरुआत के साथ आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने लगेगी। आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है। जून से सितंबर तक का समय आपके लिए अच्छा साबित होगा। विदेश यात्रा के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है। लव मैरिज के योग बन रहे हैं। 
मूलांक 5- साल 2020 आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। इस साल आप किसी नये काम की शुरूआत भी कर सकते हैं। निवेश के मामलों के लिए भी साल शुभ है। सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। जीवन साथी की आय बढ़ सकती है। 
मूलांक 6- नये साल में नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कई मौकों पर जॉब बदलने का मन भी कर सकता है। लेकिन कोई भी निर्णय प्रेशर में आकर न लें। विदेश में नौकरी करने वाले जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से नया साल आपके लिए कष्टदायक साबित हो सकता है। 
मूलांक 7- नये साल में आपकी आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। सामाजिक कार्यों में सफलता हासिल होने के आसार हैं। लव लाइफ में नये रिश्ते बनने के संकेत मिल रहे हैं। विवाहित जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। 
मूलांक 8- नये साल में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सभी टेंशन का निपटारा कर पाने में सक्षम रहेंगे। नौकरी में कुछ बदलाव हो सकते हैं। सरकारी नौकरी लगने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।
मूलांक 9- नये साल में आपको सफलता हासिल करने के कई मौके मिलेंगे। भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करने पर लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर पूरे साल चिंता बनी रहेगी। साल 2020 में राहु के राशि परिवर्तन के साथ आपके कष्ट कुछ कम हो सकते हैं। 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...