बुधवार, 25 दिसंबर 2019

कपड़ों के थैले बांट कर लोगों को किया जागरूक

जागरूक बनो आवाज उठाओं संस्था ने चलाया अभियान



कपड़ों के थैले बांट कर लोगों को किया जागरूक
संवाददाता
देहरादून। जागरूक बनो आवाज उठाओ, संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्लास्टिक एवं सिंथेटिक के थैलों के प्रयोग न करने की अपनी मुहिम के अन्तर्गत काम जारी है। संस्था इस अभियान के तहत शहर भर के अलग अलग जगहों में जाकर लोगों को जागरूक करती है और साथ ही प्रोत्साहन स्वरूप उनको कपड़ज्ञें के थैले भ्ज्ञी प्रदान करती है। 
इस क्रम में संस्था ने हनुमान चौक पर लोगों के बीच जाकर करीब 76 लोगों को कपडे के थैलों का वितरण किया। साथ ही उन्हें प्लास्टिक एवं सिंथेटिक के थैलों के प्रयोग न करने का सुझाव भी दिया। संस्था के इस प्रयास की लोगों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि वे इसपर अमल लायेंगे। बता दें कि संस्था के संयोजक यशवीर आर्य ने थैले बांटते हुए लोगों से प्लास्टिक के प्रयोग के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बाज़ार निकलते समय सदैव थैला साथ रखने का अनुरोध किया। आर्य ने कहा कि तभ्ज्ञी उनकी यह मुहिम सार्थक होगी।
इस अवसर सर्वश्री बिशंभर नाथ बजाज, कृष्ण मुरारी गुप्ता, उमाकांत गौतम, उदवीर पंवार, कमल कान्त और अब्बास अली ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...