शनिवार, 18 जनवरी 2020

बासी रोटी खाने से फायदे 

बासी रोटी खाने से फायदे 
ब्लड शुगर रहता हैं नियंत्रित



प0नि0डेस्क
देहरादून। अक्सर घरों में रात को बनी हुई बची हुई रोटी को फेंक देते हैं। लोग इसे खराब समझकर या फिर शरीर के लिए हानिकारक मानकर इसे फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप लोगों को इस बासी रोटी के फायदे पता हैं। 
बासी रोटी को खाने से सेहत को फायदा मिलता है। दरअसल बासी रोटी में सबसे ज्यादा पौष्टिक तत्व पाए हैं। इस बात की पुष्टि एक शोध में हुई है। इस रोटी से मिलने वाली प्रोटीन शरीर को ऊर्जावान बनाती है।
डायबिटीज के रोगियों के लिए बासी रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज है तो सुबह के समय बासी रोटी को दूध के साथ खाना फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर में शर्करा का स्तर संतुलित रहेगा।
अगर ब्लडप्रेशर की समस्या है तो बासी रोटी खाना लाभकारी होगा। ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से बढ़ा हुआ रक्तचाप संतुलित रहता है।
बासी रोटी सेहत बनाने वालों के लिए भी फायदेमंद है। कई फिटनेस सेंटर और जिम में एक्सरसाइज के साथ सुबह बासी रोटी खाने की सलाह दी जाती है। ताजी रोटी की अपेक्षा बासी रोटी अधिक पौष्टिक होती है, क्योंकि लंबे समय तक रखे रहने के कारण इसमें जो बैक्टीरिया होते हैं, वे सेहत बनाने में लाभकारी होते हैं।
गेहूं की रोटी में पाया जाने वाला फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत करता है और पेट की समस्याएं नहीं होती। रोज सुबह दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करने से एसिडिटी की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...