शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

अपने क्रोम को तुरंत करें अपडेट वरना होगा नुकसान

गूगल क्रोम के यूजर्स के लिए वार्निंग जारी
अपने क्रोम को तुरंत करें अपडेट वरना होगा नुकसान



प0नि0डेस्क
देहरादून। गूगल ने अपने अहम ऐप गूगल क्रोम का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है। ज्यादातर यूजर्स विभिन्न गेजेट्स में गूगल क्रोम बाउजर का प्रयोग करते हैं। गूगल क्रोम में एक बड़ा फाल्ट सामने आया है, जो आपके गेजेट को नुकसान पहुंचा सकता है। इस खतरे से बचाने के लिए गूगल ने यूजर्स को अलर्ट तो जारी किया ही है, साथ ही गूगल क्रोम का नया लेटेस्ट अपडेट वर्जन भी पेश किया है। गूगल क्रोम का यह नया स्टेबल वर्जन 80.0.3987.122 है, जो अब विंडोज़ और लीनेक्स के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। 
यदि आप भी गूगल क्रोम का प्रयोग करते हैं जो बेहतर होगा आप भी नए गूगल क्रोम के लेटेस्ट वर्जन को जल्द इंस्टाल कर लें। गूगल ने इसके लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। इसके बाद से यह नई सेवा प्रभावी हो जाएगी।
गूगल क्रोम के लेटेस्ट वर्जन को सभी को इन्स्टाल कर लेना चाहिये। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि गूगल ने जब तक इस फाल्ट का पता लगाकर इसका साल्युशन खोजा था, इसी बीच हैकर्स ने इसका मिसयूज कर लिया है। गूगल ने इस फाल्ट को कन्फर्म किया है और कहा है कि क्रोम 80 में मेजर फाल्ट का पता चला है। इसमें ऐसी समस्या है जिससे जावा स्क्रिप्ट की भी हैकिंग हो सकती है। साथ ही हैकर्स पीसी में अनरेसट्रिक्टेड कोड भी रन कर सकते हैं।
अपने गूगल क्रोम को अपडेट करने के लिए सबसे पहले क्रोम वेब बाउजर पर जाना होगा। यहां आपको अबाउट क्रोम पर जाना होगा और अपडेट टू डाउनलोड और इंस्टाल के आप्शन को अलाव करना होगा।
गूगल क्रोम के इस लेटेस्ट अपडेट के डाउनलोड और इंस्टाल होने के बाद बाउजर को दोबारा ओपन करना होगा। इसके लिए आप सेटिंग्स में जाकर अबाउट गूगल क्रोम में नए वर्जन को अब देख पाएंगे।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...