शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020

भोजन के नियमः समय से खायें या भूख लगने पर!

भोजन के नियमः समय से खायें या भूख लगने पर!



ये दोनों तरीके ना अच्छे ना ही बुरे, इनके अपने-अपने लाभ और नुकसान
प0नि0डेस्क
देहरादून। सभी अलग-अलग समय पर अलग-अलग चीजें खाते हैं। हर आदमी के खाने का खास तरीका होता है। कुछ लोग भूख लगती है, तब खाते हैं और कुछ लोग जब उनका खाने का समय होता है, तब खाते हैं। हालांकि ये दोनों तरीके ना अच्छे होते हैं और ना ही बुरे इसलिये इनके अपने-अपने लाभ व नुकसान होते हैं।
खाना सबके लिए जरुरी है लेकिन इसे सब अलग-अलग तरीके खाते हैं। शरीर को उर्जा के नुकसान और मेटाबोलिज्म को धीरे होने से रोकने के लिए हर 3 से 4 घंटे पर न्यूट्रीशन की जरुरत होती है। यहां समय पर खाने और भूख लगने पर खाने के फायदे-नुकसान की बात हो रही हैं।
भूख लगने पर खाने के अपने फायदे है। मसलन इससे शरीर की जरूरतें पूरी होती हैं। जब भूख लगती है तब दिमाग ठीक से काम करना बंद कर देता है इसलिए इस समय खाना अच्छा होता है क्योंकि इससे शरीर को जरुरी न्यूट्रीयेंट्स मिल जाते हैं जिनकी उन्हें जरुरत होती है।
बाडी न्यूट्रीयेंट्स को अच्छे से अवशोषित करती है। भूख लगने पर यदि संतुलित डाइट खाते है तो उसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, फैट आसानी से शरीर में अवशोषित होते हैं और शरीर को ऊर्जा मिलती है। वहीं भूख लगने पर खाने के नुकसान भी है। ऐसा करने से शरीर को सही न्यूट्रीयेंट्स नहीं मिलते। जब भूख लगती है तो बन्दा नहीं सोचता कि क्या सही है और क्या गलत। जो मिला उसे ही खा लेता है। इससे सही न्यूट्रीयेंट्स नहीं मिलते हैं।
जब भूख लगती है तब यह ध्यान नहीं रखा जाता कि कितना खाना है और खाते जाते हैं। इस वजह से ज्यादा खा लेते हैं जिससे कई दिक्कतें हो सकती हैं। तनाव के कारण भूख लग सकती हैं। यदि खाने के एक या दो घंटे के बाद ही भूख लगती है तो इसका कारण तनाव हो सकता है। तनाव खाने के तरीके को प्रभावित करता है। इसलिए तनाव मुक्त रखने की कोशिश करें।
समय से खाने के पफायदे कई फायदें है। जैसे शरीर शेड्यूल फालो करने के लिए प्रशिक्षित होता है। सही टाइम पर सही चीज खाने से ज्यादा नहीं खाया जाता और पाचन तंत्र पर ज्यादा स्ट्रेस नहीं पड़ता है और शरीर स्वस्थ रहता हैं। एसिडिटी और थकान नहीं होती है। यदि खाने के लिए शेड्यूल फालो न किया जाये तो पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती हैं। इसलिए समय पर खाने से थकान और पेट की समस्यायें नहीं होती हैं इससे शरीर कोे ऊर्जा मिलती है। शरीर को अवशोषण का समय मिलता है। अगर अपने समय के अनुसार ही खाते है तो शरीर को न्यूट्रीयेंट्स को सही ढंग से अवशोषण करने का समय मिल जाता है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।
वहीं शेड्यूल पर खाने के नुकसान भी है। मसलन भूख खत्म हो जाती है। कभी कभी समय से पहले भूख लगती है और ऐसे में अपने टाइम को फालो करने पर भूख खत्म हो जाती है और कई सारी पेट की दिक्कतें हो सकती हैं। पूरा खाना नहीं खाते हैं। कभी कभी कई कारणों से भूख नहीं होती है और अपने टाइम के अनुसार खाने लगते हैं जिससे सम्पूर्ण भोजन नहीं कर पाते हैं। इस वजह से पूरे न्यूट्रीयेंट्स नहीं मिलते हैं।
जल्दी थक जाते हैं। कभी कभी हल्का खाना खाते है जोकि जल्दी पच जाता है और भूख लग जाती है लेकिन अपने खाने के टाइम का इंतजार करते हैं। तो ऐसे में कमजोरी और थकान हो सकती है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...