मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

एक दिन में करें कितना भोजन!

एक दिन में करें कितना भोजन!



जानें शरीर को मिल रहा है पर्याप्त पोषण
दिन में तीन बार खाने से ज्यादा बेहतर छोटी-छोटी मात्रा में 6-7 खाना है। डायटिशन के अनुसार दिन में कई बार खाने से बॉडी क्लॉक सही रहता है।
प0नि0डेस्क
देहरादून। अध्किांश लोग 3 वक्त ही खाना खाते है। ऐसे लोगों के खाने की मात्रा, खाने का समय सब कुछ परफेक्ट करके ही खाते हैं। इन्हें खाने के बीच कुछ लाइट स्नैक्स खाना, एक्सट्रा ड्रिंक लेना पसंद नहीं होता है। लोगों का मानना होता है कि दिन में 3 बार संतुलित मात्रा में खाना खाने से सेहत दुरुस्त रहती है। साथ ही पाचन क्रिया भी ठीक होता है। आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो आपको रिसर्च करने की जरूरत है।
जानकारों का मानना है कि दिन में तीन बार खाने से ज्यादा बेहतर छोटी-छोटी मात्रा में 6-7 खाना है। डायटिशन के अनुसार दिन में कई बार खाने से बॉडी क्लॉक सही रहता है। दिन में कई बार खाना तो अच्छी बात है, लेकिन जो स्नैक्स आप ले रहे हैं वो हेल्दी होना बहुत जरूरी है। दरअसल हमारी बॉडी को हर 2-3 घंटे में कुछ खाना चाहिए होता है, ऐसे में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में फू़ड्स को कंज्यूम करना एक अच्छा ऑप्शन है।
ऐसा माना जाता है कि कई बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाने से फैट बर्न होने की क्षमता तेज हो जाती है। इस तरह से खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म पावर स्ट्रॉग होता है। डायटिंग करने वाले लोगों को छोटी-छोटी मात्रा में ही खाना खाना चाहिए। एक्सपर्ट्स की मानें तो 2-3 घंटें पर खाने की मात्रा को लेने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। 
एक दिन कितना और क्या-क्या खाएं? एक आदमी के लिए इस बात को जानना बहुत जरूरी है कि दिन के 24 घंटों में उसे क्या-क्या और कितनी मात्रा में खाना चाहिए। जिस शख्स को अपने शरीर की पूरी जानकारी हो जाती है, वो बीमार कम पड़ते हैं। इसलिए जरूरी है अपने दैनिक आहार का आकंलन किया जाए।
शरीर को पर्याप्त पोषण मिले इसके लिए प्रोटीन की मात्रा को संतुलित करना बहुत जरूरी है। इसके लिए रोजाना के खाने में अंडा, दूध, दही जैसी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। शरीर कम बीमार पड़े इसके लिए रोजाना के भोजन में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, ई और बेटा-कारोटीन शामिल करें। एंटीआक्सीडेंट्स एक तरह के माइक्रोन्यूट्रीएंट्स होते हैं और ये हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। वे खाद्य पदार्थाे को विशेष रूप से ऑक्सीकरण और खराब होने से रोकते हैं।
हालांकि हर इंसान का शरीर अलग होता है, इसलिए अपने शरीर को ध्यान में रखकर ही भोजन का आंकलन करें। अगर, आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर से बातचीत करने के बाद ही चीजों को अपनी डाय़ट में शामिल करें।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...