रविवार, 2 फ़रवरी 2020

हाथों का कांपनाः इस समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय

हाथों का कांपनाः इस समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय



प0नि0डेस्क
देहरादून। हाथों का कांपना एक आम समस्या है, लेकिन कई बार यह स्थिति असुविधाजनक हो जाती है। हाथों का रोज-रोज कांपना कुछ कहता है। सेहत के लिहाज से इसके कई मायने हैं। इसका मतलब है कि तंत्रिका तंत्र में समस्या है या मरीज को बहुत ज्यादा तनाव है। 
जो लोग अत्यधिक शराब या ड्रग्स लेते हैं, उनमें हाथों का कांपना आम है। लाइफस्टाइल को व्यवस्थित कर या हाथों से जुड़े व्यायाम करके इस स्थिति को सुधारा जा सकता है। रक्त प्रवाह बाधित न हो, इसका ख्याल रखें।
उम्र के साथ हाथ और पैरों का कांपना पार्किन्सन रोग कहलाता है, लेकिन कम उम्र में ऐसा होना खतरनाक है। सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान पर ध्यान दें। संतुलित आहार से आधी समस्या दूर हो जाएगी। खासतौर पर खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, दही, पनीर, मक्खन, दाल, अंडे, मछली का सेवन ज्यादा करें। इनसे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलेगा और मांसपेशियां मजबूत होंगी। 
अत्यधिक परिश्रम के कारण हाथों में कंपन होता है तो काम करते समय बीच-बीच में आराम करें। कैफीनयुक्त चीजों जैसे चाय, कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें। शुगर लेवल नियमित रूप से जांच करते रहें।
तनाव न पालें। तनाव कम करने के उपाय करें। सकारात्मक सोच रखें। कैमोमाइल, लौंग, लैवेंडर टी तनाव को कम करने में मदद करते हैं। वेलेरियन नामक औषधि भी सहज उपलब्ध है। इसका सेवन नसों को शांत करके उन्हें आराम पहुंचाता है। आयुर्वेद के जानकार की निगरानी में वेलेरियन की जड़ों को पीसकर पानी में मिला लें और सेवन करें।
मांसपेशियों की कमजोरी के कारण भी हाथों में कंपन होता है। मांसपेशियों का ख्याल रखें। इन्हें मजबूत करने के लिए विभिन्न तेलों की मालिश की जा सकती है। नीलगिरी तेल और रोज़मेरी तेल खासतौर पर फायदा पहुंचाते हैं। इन तेलों में सूजनरोधी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। इसकी मालिश से मांसपेशियों को आराम मिलता है। ठंड के दिनों में सरसों के तेल की मालिश बहुत फायदेमंद होती है। मांसपेशियों को मजबूती देने वाले योग करें। विटामिन डी मांसपेशियों को मजबूत करता है। साथ ही विटामिन बी भी राहत दिलाता है। पत्तेदार सब्जियों, अंडे और बीन्स में यह भरपूर मात्रा में होते हैं। रात में सोते समय हाथ की स्थिति ऐसी रखें कि शरीर का वजन उस पर न जाए। यदि हाथ दब जाएगा तो रक्त प्रवाह बाधित होगा।
हाथों का कंपन दूर करने के अन्य सहज उपायों में शामिल हैं नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन। बकरी का दूध इसमें फायदेमंद होता है। यदि बकरी का दूध उपलब्ध नहीं है तो दूध में सोयाबीन मिलाकर सेवन करें।
स्वाभाविक रूप से नींद लेने की कोशिश करें। नियमित रूप से नींद की दवाएं लेने से हाथों का कंपन हो सकता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखें। कम ब्लड प्रेशर में भी यह समस्या आती है।


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...