रविवार, 2 फ़रवरी 2020

जेके टायर्स ने लॉन्च किया स्मार्ट टायर

जेके टायर्स ने लॉन्च किया स्मार्ट टायर



यह टायर ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे स्मार्ट फीचर से लैस होंगे 
एजेंसी
नई दिल्ली। टायर निर्माण में अग्रणी जेके टायर ने देश में अपने फ्लैगशिप स्मार्ट टायर को लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टायर में ऐसे सेंसर लगाए गए हैं जो टायर की रियल टाइम स्थिति बताते हैं। यह देश में बने पहले स्मार्ट टायर हैं जिनमे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो टायर को सुरक्षित बनाने के साथ वाहन के परफॉर्मेंस को भी बढ़ाते हैं। यह टायर पूर्ण रुप से स्वदेशी हैं।
यह स्मार्ट टायर वाहन की लाइव ट्रैकिंग भी करते हैं, साथ ही रियल टाइम टायर परफॉर्मेंस बताने के साथ टायर में हवा का दबाव, तापमान, एयर लीक और इंजन की स्थिति भी बताते हैं। यह सभी जानकारियां ब्लूटूथ या स्मार्टफोन एप्लीकेशन के जरिये चालक को मिल जाती हैं, जिसकी मदद से सही समय पर खराबी को ठीक कर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
कंपनी ने कहा कि ड्राइव करते समय वाहन और यात्रियों की सुरक्षा सबसे अधिक मायने रखती है। खराब टायरों की वजह से आये दिन दुर्घटनाएं होती हैं। दरअसल हमे पता नहीं चलता कि कब टायर बदलना है या कब उसकी मरम्मत करानी है। इस मामले में छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना को दावत देती है। इसलिए समय आ गया है कि हम नए डिजिटल तकनीक से लैस टायरों का इस्तेमाल करें जो हमे हर खराबी के बारे में पहले ही सूचना पहुंचा दे।
यह टायर जीपीएस से भी लैस होंगे जो वाहन की लाइव लोकेशन के बारे में लगातार जानकारी देते रहेंगे, साथ में यह माइलेज को बढ़ाने में भी मदद करेंगे। यह स्मार्ट टायर वाहन और सड़क सुरक्षा में क्रांति ला सकते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इन टायरों का इस्तेमाल किया जाने लगेगा।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...