सोमवार, 30 मार्च 2020

क्वारंटाइन और आईसोलेशन में अंतर

क्वारंटाइन और आईसोलेशन में अंतर



प0नि0डेस्क
देहरादून। जब कोई बड़ी बीमारी सामने आती है तो अपने साथ कुछ नए शब्द लेकर आती है। इन दिनों कोरोना वायरस से जुड़े कई नए शब्द सुनने को मिलते हैं। इस समय इस बीमारी से बचने के लिए मीडिया से लेकर सरकारी सलाहों तक में एक शब्द का लगातार इस्तेमाल हो रहा है, वो शब्द है-क्वारंटाइन। 
कई लोग इस शब्द को आईसोलेशन भी समझ रहे हैं और उसी के संदर्भ में इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन मेडिकल की भाषा में अलग अर्थों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। क्वारंटाइन और आईसोलेशन में अंतर होता है और दोनों का मतलब भी अलग है।
मरियम वेबस्टर डिक्शनरी के आनलाइन पोर्टल के मुताबिक क्वारंटाइन शब्द को अंग्रेजी भाषा में शामिल करने के पीछे फ्रेेंच और इटैलियन दोनों प्रभाव रहे हैं। शुरुआत में क्वारंटाइन शब्द फ्रेेंच भाषा से लिया गया जिसके मतलब होता था ‘करीब 40’। ये 14वीं शताब्दी के आखिरी सालों की बात है। इसके अलावा बाइबिल से भी एक संदर्भ मिलता है जहां प्रभु यीशु कुछ समय के लिए रेगिस्तान में उपवास रखते हैं। इसमें 40 दिन का जिक्र आता है जो मूल रूप से धार्मिक अर्थों में हैं।
पिफर 16वीं सदी में ब्रिटेन के एक बड़े जहाजी बेड़े को उस शहर के किनारे नहीं रोका गया जहां पर संक्रामक बीमारी पफैली थी। यहीं से अंग्रेजी में क्वारंटाइन शब्द प्रचलित हुआ। संक्रामक बीमारी की वजह से लंबे समय तक ब्रिटिश बेड़े को एक शहर से दूर ही रखा गया था, उस समय बड़े स्तर पर संक्रामक बीमारी फैली थी। इस दूर रहने की अवधि को क्वारंटाइन कहा गया। 
ये 16 वीं सदी के आखिरी का ही समय था जब अंग्रेज अपने जहाजी बेड़ों के जरिए दुनिया के कई मुल्कों में गए थे। भारत में ब्रिटिश इसी समय आए थे लेकिन तब अंग्रेजों ने इसे इटैलियन शब्द क्वारंटेना से लिया। इटली में ये शब्द फ्रांस के जरिए आया। लेकिन अगर इस शब्द के वास्तविक उत्पति की बात की जाए तो ये पता चलता है ये एक लैटिन शब्द क्वाड्रागिंटा से आया है जिसका मतलब भी 40 ही होता था।
आईसोलेशन शब्द की उत्पति आईलैंड शब्द से माना जाता है, जिसका हिंदी में मतलब द्वीप होता हैं। दरअसल 1423 ईस्वी में इटली के वेनिस में बड़ा अस्पताल बनाया गया था। इस अस्पताल को प्लेग के रोगियों का इलाज करने के लिए बनाया गया था। अब चूंकि ये अस्पताल एक आईलैंड़ पर बना हुआ था तो यहीं से आईसोलेशन शब्द का उद्गम माना जाता है। 
क्वारंटाइन और आईसोलेशन, इन दोनों शब्दों में बड़ा अंतर है। क्वारंटाइन शब्द मूल रूप से ऐसे लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिन्हें संक्रामक बीमारी से बचाना है। यानी वो संक्रामक बीमारी के चपेट में न आने पाएं। वहीं आईसोलेशन का इस्तेमाल उनके लिए किया जाता है जो संक्रामक बीमारी के चपेट में आने के बाद उनका इलाज चल रहा हो या फिर वो बीमारी के संदिग्ध हैं।


 


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...