शुक्रवार, 13 मार्च 2020

निफ्टी में लगा लोअर सर्किट

निफ्टी में लगा लोअर सर्किट



966 अंकों की तेज गिरावट के बाद लोअर सर्किट लगा
एजेंसी
नई दिल्ली। निफ्टी में 966 अंकों की तेज गिरावट के बाद लोअर सर्किट लग गया। 45 मिनट के लिए बाजार में ट्रेडिंग रोक दी गई। बैंक निफ्टी में भी लोअर सर्किट लगा। शुरुआती कारोबार में निफ्टी में 3 साल की सबसे ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। 
फरवरी 2017 के बाद निफ्टी 8,800 के नीचे आया था। वहीं बैंक निफ्टी 3 साल के निचले स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं मिडकैप इंडेक्स 4 साल के निचले स्तर पर फिसल गया है। सेंसेक्स 3 साल के निचले स्तर पर लुढ़क गया है। इस बीच रुपए ने रिकॉर्ड निचला स्तर छू लिया है। 
अगला लोकर सर्किट 8152 पर है। सर्किट के बाद एक्सचेंजों ने सभी पेंडिंग ऑर्डर रद्द किए है। बाजार दोबारा खुलेगा। अगर बाजार के खुलने के बाद निफ्टी 1 बजे तक  9413 का स्तर छू लेता है तो मार्केट में पहला सर्किट लगता है और इस सर्किट के बाद ट्रेडिंग 45 मिनट के लिए होल्ड कर दी जाती है। वहीं अगर 1 बजे के बाद और 2 बजे से पहले निफ्टी 8869 के स्तर पर जाता है तो 1 घंटा 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग बंद कर दी जायेगी और दूसरा लोअर सर्किट लगेगा। 
वहीं 2 बजे के बाद अगर निफ्टी 8366 के स्तर पर आ जाता है तो इस स्थिति में ट्रेडिंग बचे हुए पूरे दिनभर के लिए बंद कर दी जायेगी। बाजार में सर्किट के इतिहास पर नजर डाले तो बाजार में 12 साल में पहली बार लोअर सर्किट लगा है। इससे पहले 17 मई 2004 में पी एंड़ नोट के चलते बाजार गिरा था। वहीं 22 जनवरी 2008 में ग्लोबल बाजारों में मंदी के चलते भी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी।


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...