बुधवार, 11 मार्च 2020

फटा पोस्टर निकला जीरो!

ऐलान तो जरूर होता है जनाब लेकिन हफ्ते भर के लिए गैरसैंण झेला नही जाता
राजधानी का मामलाः जब फटा पोस्टर निकला जीरो!



प0नि0ब्यूरो
देहरादून। सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का ऐलान भले ही कर दिया हो लेकिन दुर्भाग्य से वह और उसके बन्दे हफ्तेभर के लिए भी उसे झेलने को तैयार नही है। यह बात सरकार के रवैये से निकलकर सामने आती है। ऐसे में यही लगता है कि महज राजनीतिक लाभ के लिए उसने यह कदम उठाया है। वरना क्या राजधानी, चाहे वह अस्थायी ही क्यों न हो, पिकनिक स्पाट की तरह से यूज होती है क्या?
बहुत से सरकार के आलोचक यही मानते है कि उसके पास काम के नाम पर दिखाने को कुछ नही है इसलिए यह प्रपंच रचा गया है। हालांकि वे यह भी मानते है कि यहां पर पांसा उल्टा भी पड़ सकता है। क्योंकि प्रदेश की ज्यादातर आबादी मैदानी इलाकों से आती है। सरकार नही चाहेगी कि वह उसके खिलाफ हो जाये। जिसकी संभावना ज्यादा बनती दिख रही है। जबकि विपक्षी लोग मानते है कि राजधानी का ऐलान महज झुनझुने से ज्यादा कुछ नही है।  
वैसे भी इस बार के सत्र का अवसान जिस तर्ज में हुआ, वह बताने के लिए काफी है कि गैरसैंण हमारे जनप्रतिनिधियों द्वारा नही झेला जा रहा। मौका मिला नही कि सब के सब नीचे उतर कर देहरादून चले आये। या फिर अपने अपने क्षेत्रों में चले गए। यह बात कुछ ऐसी ही है कि फटा पोस्टर तो निकला जीरो। जबकि सरकार की मंशा इस ऐलान के साथ हीरो बनने की थी। 
कुछ यही हाल मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का देखने को मिल रहा है। मुद्दों पर सरकार को घेरने की बजाय वह आपस में ही सिर फुटव्वल कर रही है। जब इससे कभी फुर्सत मिलती है तो बिजली-पानी फ्री देने और गैरसैंण को अपने शासनकाल में स्थायी राजधानी बनाने की बात कहती है। लेकिन इसका उसके पास जवाब नही है कि वह तो अपने लंबे शासनकाल में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी भी नही बना पायी। 
यहां पर भाजपा, कांग्रेस से लीड लेती नजर आती है। हालांकि आगामी चुनावों में इसका प्रभाव सामने निकल कर आ पायेगा। फिलहाल तो जब भी सरकार के प्रति जनता में असंतोष दिखने लगता है, भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट होने लगती है। कुछ समय बाद मामला ठंड़ा पड़ जाता है। राजनीतिक पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए जिन प्रपंचों का सहारा ले रही है वह उनको ज्यादा एडवांटेज नही देने वाली।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...