शनिवार, 4 अप्रैल 2020

222 साल में पहली बार रद्द होगी हज यात्रा!

222 साल में पहली बार रद्द होगी हज यात्रा!



एक महीने पहले उमरा पर भी प्रतिबंध लगाया गया था
एजेंसी
रियाद। कोविड-19 महामारी के कारण दुनियाभर के धार्मिक स्थलों को बंद किया गया है। इसका असर सऊदी अरब में मक्का-मदीना पर भी दिख सकता है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण इस साल जुलाई में होने वाली हज यात्रा रद्द की जा सकती है। ऐसा इससे पहले 1798 में किया गया था। सऊदी सरकार ने 27 फरवरी को उमरा पर बैन लगा दिया था। उमरा हज की तरह ही होता है, लेकिन निश्चित इस्लामी महीने में मक्का और मदीना की यात्रा को हज कहा जाता है। 
हज यात्रा का समय चंद्र कैलेंडर से तय किया जाता है। यह सालाना इस्लामिक कार्यक्रमों का प्रमुख हिस्सा है। यही कारण है कि 1918 फैले फ्लू के दौरान भी इसे रद्द नहीं किया गया था। अगर यात्रा रद्द होती है तो सऊदी के लिए यह साल घाटे का होगा क्योंकि महामारी के कारण तेल की कीमतें पहले ही गिरी हुई हैं। ऐसे में हज यात्रा से मिलने वाला रुपया भी नहीं आएगा। 
सऊदी में कोरोना वायरस के करीब 1500 मामले सामने आए हैं। 10 लोगों की मौत हो गई। पूरे पश्चिम एशिया में करीब 72 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हैं। पिछले साल यहां करीब 20 लाख लोग पहुंचे थे। सऊदी को हर साल हज यात्रा से 91 हजार 702 करोड़ रुपए (12 अरब डॉलर) की आमदनी होती है। 
सऊदी के उमरा मंत्री मुहम्मद सालेह बिन ताहिर ने कहा कि हमारी सरकार सभी देशों के मुसलमानों की सुरक्षा की तैयारी में है। दुनियाभर के मुस्लिमों से अपील हैं कि जब तक हमारी ओर से साफ न कर दिया जाए, तब तक सभी यात्रा अनुबंधों को रोक दिया जाए।
लंदन में किंग्स कॉलेज में वॉर स्टडीज के लेक्चरर शिराज मेहर ने कहा कि सऊदी सरकार के अधिकारी लोगों को मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं, ताकि यात्रा रद्द हो तो ऐसा नहीं लगे कि यह पहली बार हो रहा है। वे अतीत में हुई घटनाओं को जिक्र कर यह बताना चाहते हैं कि विशेष परिस्थतियों में हज यात्रा रोकी गई और ऐसा एक बार और हो सकता है।
इस्लामिक मान्यता के अनुसार सभी सक्षम मुस्लिमों के लिए जीवन में एक बार हज यात्रा अनिवार्य है। सऊदी स्थित मक्का और मदीना के कारण यहां हर साल दुनियाभर से औसतन 30 लाख मुस्लिम जुड़ते हैं।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...