बुधवार, 22 अप्रैल 2020

आम आदमी की रसोई जरूरतमंदों को करा रही भोजन

आम आदमी की रसोई जरूरतमंदों को करा रही भोजन



संवाददाता
देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड अपनी ‘आम आदमी की रसोई’ कार्यक्रम के तहत लाकडाउन में फंसे जरूरतमंद लोगों के लिये भोजन और राशन उपलब्ध करा रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश भर में आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम चला रहे हैं, ताकि कोई भी असहाय भूखा ना सोये। 
आम आदमी पार्टी देहरादून अपनी ‘आम आदमी की रसोई’ अभियान के तहत राजधानी में जगह-जगह प्रभावित जरूरतमंदों को लगातार भोजन के साथ साथ राशन भी वितरित कर रही है। इसी क्रम में पार्टी द्वारा कारगी ग्रांट क्षेत्रा में भोजन सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें 200 जरूरतमंद को भोजन वितरित किया गया। 
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के उमा सिसौदिया, वीरेन्द्र पोखरियाल, मुलकराज, शैलेन्द्र भट्ट, वीरेन्द्र रावत, कमलेश शर्मा, सलमान खान आदि का विशेष योगदान रहा। 


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...