रविवार, 12 अप्रैल 2020

आम आदमी की रसोई ने जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री 

आम आदमी की रसोई ने जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री 



संवाददाता
देहरादून। देशव्यापी लाकडाउन के चलते प्रदेश भर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग परेशान हैं। निम्न आय वर्ग के दिहाड़ी मजदूर, रोज कमाने खाने वाली जनता पर लम्बे लॉकडाउन का व्यापक असर दिखायी पड़ रहा है। ऐसे में सामाजिक व राजनैतिक संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदों को यथायोग्य सहायता उपलब्ध करवायी जा रही है। 
आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड भी अपने ‘आम आदमी की रसोई’ कार्यक्रम के तहत ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिये भोजन और राशन उपलब्ध करा रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल व अन्य जगहों पर आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम चला रहे हैं।
आम आदमी पार्टी देहरादून भी अपने ‘आम आदमी की रसोई’ अभियान के तहत राजधानी में प्रभावित जरूरतमंदों को लगातार भोजन के साथ साथ राशन भी वितरित कर रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा खाद्य सामग्री वितरण का कार्यक्रम वार्ड संख्या 43 न्यू पटेल नगर भवानी शंकर मंदिर में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से चलाया गया, जिसमें 50 जरूरतमंद को खाद्य सामग्री वितरित की गयी। 
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नवीन पिरशाली, वीरेन्द्र पोखरियाल, अशोक सेमवाल, संदीप बिड़लान, अरविंद आर्य आदि मौजूद रहे। 


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...