गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांटे मॉस्क 

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांटे मॉस्क 



संवाददाता
देहरादून। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रति सुरक्षा उपायों के तहत शहर के मोथरोवाला क्षेत्र में 200 होम मेड मॉस्कों का वितरण किया गया। 
आम आदमी पार्टी का लक्ष्य कोरोना संक्रमण की इन चुनौतीपूर्ण स्थितियों में ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा के उपाय आम लोगों तक पहुंचाना है, इसी के तहत आगे भी मॉस्क के साथ-साथ सेनेटाईजर व साबुन वितरण का कार्य भी जारी रहेगा। 
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लॉकडाउन के समय से ही जरूरतमंदों की मदद करने का काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड अपने ‘आम आदमी की रसोई’ कार्यक्रम के तहत लगातार जरूरतमंद लोगों के लिये भोजन और राशन भी उपलब्ध करा रही है। 
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश भर में आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम चला रहे हैं, ताकि कोई भी असहाय भूखा ना सो पाये। अब तक हजारों जरूरतमंदों को भोजन व राशन वितरित किया जा चुका है। 
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के उमा सिसौदिया, वीरेन्द्र पोखरियाल, विनोद राणा, शैलेन्द्र भट्ट, वीरेन्द्र रावत, आदि का विशेष योगदान रहा। 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...